Shah Rukh Khan praises Dhurandhar: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. इसी बीच आज 15 सितंबर को शाहरुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर #AskSRK सेशन रखा, जिसमें उन्होंने फैंस के ढेरों सवालों के जवाब दिए. इसी दौरान एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि क्या उन्होंने 'धुरंधर' देखी? इसे लेकर शाहरुख ने बहुत ही दिलचस्प जवाब दिया.
शाहरुख खान ने की 'धुरंधर' की तारीफ
AskSRK सेशन में धुरंधर पर किए गए सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा- 'मैंने फिल्म 'धुरंधर' के दोनों पार्ट देख लिए हैं. मुझे ये फिल्म बहुत पसंद आई. पूरी टीम ने वाकई में बेहद शानदार काम किया है.' शाहरुख का जवाब सुनकर फैंस लगातार उनकी सराहना कर रहे हैं. फैंस को उनका ये जवाब बेहद पसंद आया है.
शाहरुख ने 'किंग' पर दिया अपडेट
#AskSRK सेशन के दौरान शाहरुख ने फैंस के कई सवालों का जबाव दिया है. उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर भी बात की. इसकी शूटिंग के दौरान उन्हें चोट भी आ गई थी. फिलहाल वो एकदम स्वस्थ हैं. पहले ये बताया जा रहा था कि शाहरुख की 'किंग' की रिलीज टल सकती है. लेकिन #AskSRK सेशन के दौरान किंग खान ने फैंस से थोड़ा धैर्य रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि मेकर्स जिस चीज पर काम कर रहे हैं, उसे देखकर वे जरूर खुश होंगे. दरअसल इसी चैट सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से पूछा- 'सर, किंग का कुछ अपडेट दे दो… तीन साल पहले लास्ट मूवी आई थी आपकी थियेटर में…और कितना तरसाओगे ट्रेलर के लिए?'
कब रिलीज होगी किंग?
इसपर जवाब देते हुए शाहरुख खान ने एक्स पर लिखा, 'अब पिक्चर ही देखो ना. तड़पा नहीं रहा, एक अच्छी वाली बना रहा हूं… के दिल को तसल्ली मिले… सब आएगा… 24th Dec से पहले.'
फिल्म के बारे में
बता दें कि शाहरुख खान की 'किंग' साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. इसमें शाहरुख से साथ सुहाना खान भी नजर आएंगी. इसके अलावा किंग में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल भी लीड में दिखेंगे. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जवान और पठान के बाद अब शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर 'किंग' से धमाल मचाने वाले हैं.