Sambhavna Seth Motherhood: भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस संभावना सेठ इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को जी रही हैं. शादी के करीब 10 साल बाद उनके घर किलकारियां गूंजी हैं. 45 साल की उम्र में संभावना सेठ सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं. उनके घर एक बेटे और एक बेटी का जन्म हुआ है, जिसके बाद परिवार में खुशियों का माहौल है. फैंस भी इस गुड न्यूज को जमकर सेलिब्रेट कर रहे हैं.
मदरहुड की जर्नी की शेयर
मां बनने के बाद संभावना की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है. हमेशा बेफिक्र और मस्तीभरे अंदाज में नजर आने वाली एक्ट्रेस अब अपनी नई जिम्मेदारियों को निभाने में व्यस्त हैं. वह लगातार अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस को अपनी मदरहुड जर्नी की झलक दिखा रही हैं.
नवजात बच्चों की कर रहीं देखभाल
हाल ही में शेयर किए गए एक व्लॉग में संभावना ने बताया कि नवजात बच्चों की देखभाल करना आसान नहीं है. रात में बच्चों को फीड कराने के कारण उनकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आधी रात को वह बच्चों की देखभाल के लिए उठती हैं और उन्हें दूध पिलाने पहुंचती हैं.
नींद नहीं हो रही पूरी
लगातार नींद पूरी न होने की वजह से संभावना काफी थकी हुई नजर आईं. उन्होंने बताया कि उन्हें तेज सिरदर्द हो रहा है. वीडियो में वह सोफे पर लेटकर आराम करती दिखाई देती हैं और कहती हैं,'बहुत सिर दुख रहा है.' संभावना की यह झलक देखकर फैंस को भी एहसास हुआ कि मां बनने के साथ कितनी बड़ी जिम्मेदारियां जुड़ी होती हैं.
फैंस का मिल रहा प्यार
हालांकि, तमाम मुश्किलों के बावजूद संभावना अपने बच्चों के साथ हर पल को एंजॉय कर रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं और यकीन जता रहे हैं, कि वह एक बेहतरीन मां साबित होंगी. बता दें, कि मां बनने का यह सफर संभावना के लिए बिल्कुल आसान नहीं रहा. उन्होंने कई सालों तक मातृत्व का सपना पूरा करने की कोशिश की.
सेरोगेसी से बनी जुड़वां बच्चों की मां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने आठ बार आईवीएफ ट्रीटमेंट कराया, लेकिन सफलता नहीं मिली. पिछले साल वह प्रेग्नेंट भी हुई थीं, लेकिन दुर्भाग्यवश उनका मिसकैरेज हो गया था. अब सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत करने के बाद संभावना और उनके परिवार की खुशियां सातवें आसमान पर हैं.