सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और पोस्ट शेयर करते रहते हैं. सभी जानते हैं कि सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती सालों पुरानी है. दोनों हमेशा एक-दूसरे का साथ देते और खुलकर सपोर्ट करते नजर आते हैं. हाल ही में सलमान खान ने संजय दत्त के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने दोस्त पर जमकर प्यार लुटाया.

सलमान ने संजय को लगाया गले

दरअसल, सलमान खान ने देर रात इंस्टाग्राम पर दो तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में वह संजय दत्त को गले लगाते नजर आ रहे हैं. दोनों लिफ्ट के अंदर खड़े दिखाई दे रहे हैं. दूसरी फोटो में भी दोनों एक दूसरे को गले लगा रह हैं. सलमान ब्लैक टी-शर्ट और कैप में नजर आ रहे हैं, जबकि संजय दत्त ब्लैक शर्ट में दिखाई दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

सलमान खान ने लुटाया संजय दत्त पर प्यार

तस्वीर शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, "बाबा, हमेशा के लिए बाबा… बाबा, बाबा होता है। संजू बाबा हम सबके बाबा हैं और अब अपने बच्चों के भी बाबा हैं। मेरा बड़ा भाई संजय दत्त… अल्लाह, भगवान और प्रभु यीशु हमेशा इस इंसान को खुश रखें. आई लव यू बाबा." इस पोस्ट के बैकग्राउंड में 'चल मेरे भाई' फिल्म का गाना सुनाई दे रहा है, जो उस फिल्म की याद दिलाता है, जिसमें सलमान खान और संजय दत्त ने भाइयों की भूमिका निभाई थी.

सलमान खान के पोस्ट पर संजय की पत्नी ने किया कमेंट

सलमान खान के पोस्ट शेयर करते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार बरसाना शुरू कर दिया. इस पोस्ट पर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने भी रिएक्शन देते हुए लिखा, "ज़िंदगी भर के लिए भाई." वहीं, संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने पिंक हार्ट इमोजी शेयर कर अपना प्यार जाहिर किया. बता दें कि 29 जुलाई को संजय दत्त ने अपना 67वां जन्मदिन मनाया था. सलमान खान ने इसी मौके पर उन्हें यह खास पोस्ट समर्पित किया, हालांकि उन्होंने इसे जन्मदिन के कुछ दिन बाद शेयर किया.

---विज्ञापन---

सलमान खान-संजय दत्त की फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान और संजय दत्त 'साजन', 'चल मेरे भाई' और 'ये है जलवा' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। संजय दत्त पिछली बार 'धुरंधर: द रिवेंज' में नजर आए थे। वहीं, सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि: वॉर इन रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-राजकुमार राव को ‘नीच आदमी’ समझती थीं पत्नी पत्रलेखा, एक्टर बोले-’मुझसे बात नहीं कर…’

---विज्ञापन---