मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सलीम कुमार का निधन हो गया है. एक्टर ने सिर्फ 56 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है. बता दें कि सलीम कुमार बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें वहां पर वेंटिलेटर पर रखा गया था. हालांकि इसी बीच उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली.

मलयालम सिनेमा को दिलाई अलग पहचान, जीता नेशनल अवॉर्ड

सलीम कुमार के करियर को लेकर बात करें तो वह मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा था. लेकिन उन्होंने फिल्मों में आने से पहले तमाम ड्रामा में काम किया. इतना ही नहीं वह मिमिक्री भी किया करते थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में की थी और फिर कई कॉमेडी मूवीज में काम किया. सलीम ने अपने करियर में सबसे ज्यादा कॉमेडी फिल्में की हैं और कॉमेडी मूवीज को एक अलग पहचान दिलाई है. साल 2010 में उन्हें फिल्म 'अदमिंते मका अबू' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. इतना ही नहीं उन्हें चार बार केरल राज्य फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है.

---विज्ञापन---

इन फिल्मों में सलीम ने किया काम

सलीम ने अपने करियर में C.I.D Moosa, pulival Kalyanam, Chanurangatha veedu समेत कई फिल्मों में काम किया है. इतना ही नहीं वह कई हिंदी फिल्मों के लिए डबिंग भी कर चुके हैं.

कांग्रेस पार्टी को सपोर्ट करते थे सलीम

बता दें कि सलीम खुले तौर पर कांग्रेस पार्टी का समर्थन करते थे. बीते साल वह बीमार थे और खराब सेहत के बाद भी उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार किया था. इतना ही नहीं वह अक्सर ही कांग्रेस के नेताओं के साथ नजर आए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: ‘पेद्दी’ के तूफान के बीच भी कमा ले गई ‘वरुण धवन’ की फिल्म, जानें कितना रहा ओपनिंग

---विज्ञापन---