TV actor Rohit Chandel: टीवी एक्टर रोहित चंदेल काफी दिनों से सुर्खियों में हैं. एक्टर की POCSO मामले में गिरफ्तारी हुई है. उन पर एक नाबालिग लड़की ने पीछा करने, बार-बार संपर्क करने, परेशान करने और शारीरिक हमला करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

टीवी सीरियल 'सैराब' से बाहर हुए रोहित चंदेल

रोहित स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'सैराब' में लीड एक्टर के तौर पर नजर आ रहे थे. लेकिन अब खबर आ रही है कि मेकर्स ने शो के लिए नए मेल लीड के तौर पर आशय मिश्रा को फाइनल कर लिया है और अब रोहित चंदेल इस सीरियल का हिस्सा नहीं होंगे. शो में अब आशय मिश्रा एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे.

---विज्ञापन---

मेकर्स ने आशय मिश्रा को किया कास्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, आशय मिश्रा और प्रोडक्शन हाउस के बीच पिछले कुछ समय से बातचीत चल रही थी. रिपोर्ट्स की माने तो अब लगभग ये कास्टिंग तय मानी जा रही है और बताया जा रहा है कि एक्टर ने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है. मेकर्स लंबे समय तक रोहित चंदेल की कानूनी स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन रोहित की जमानत याचिका लगातार खारिज होने की खबरें सामने आईं और ऐसे में चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने नए चेहरे को शो में लाने का विचार किया.

Aashay Mishra To Replace Rohit Chandel In StarPlus' Sairaab

बता दें आशय मिश्रा इस प्रोडक्शन हाउस के लिए नए नहीं हैं. इससे पहले वो 'दुर्गा' और 'बिंदी' जैसे शोज में इसी बैनर के साथ काम कर चुके हैं. ऐसे में मेकर्स को विश्वास है कि आशय इस किरदार को बखूबी से निभाएंगे.

---विज्ञापन---

नाबालिग एक्ट्रेस से छेड़छाड़ का मामला

मालूम हो कि एक्टर रोहित चंदेल को 10 जुलाई को मुंबई पुलिस ने उनके दहिसर स्थित घर से गिरफ्तार किया था. उन पर एक नाबालिग एक्ट्रेस ने पीछा करने, बार-बार संपर्क करने, परेशान करने और शारीरिक हमला करने जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद FIR दर्ज कर पुलिस ने एक्शन लिया. FIR के मुताबिक, शिकायतकर्ता का आरोप है कि रोहित ने मना करने के बावजूद अलग-अलग नंबरों से लगातार संपर्क करने की कोशिश की. नाबालिग ने ये आरोप भी लगाया कि 5 जुलाई को रोहित ने कथित तौर पर लड़की का रास्ता रोका, उसका पीछा किया, उसके साथ बहस की, अपशब्द कहे और मारपीट की.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---