फिल्म और थिएटर जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. अपनी बेहतरीन एक्टिंग और कला के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक मशहूर एक्ट्रेस का निधन हो गया है. 57 साल की उम्र में अंतिम सांस लेने वाली इस दिग्गज अभिनेत्री के जाने से उनके परिवार और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वे पिछले काफी समय से एक गंभीर और दर्दनाक बीमारी से जंग लड़ रही थीं. आइए जानते हैं कौन थीं यह मशहूर एक्ट्रेस और कैसा रहा उनका फिल्मी सफर…

57 की उम्र में निधन

रोमानियाई सिनेमा और थिएटर की दिग्गज एक्ट्रेस डाना तापालागा (Dana Tapalaga) का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर करके इस दुखद खबर की पुष्टि की है. एक्ट्रेस पिछले काफी सालों से एक बहुत ही गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं.

---विज्ञापन---

थिएटर से शुरू किया करियर

डाना का जन्म 21 दिसंबर 1968 को बोतोशानी में हुआ था. उन्होंने बेहद कम उम्र में 1987 से ही थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था. इसके बाद उन्होंने बुखारेस्ट की मशहूर आर्ट एकेडमी से पढ़ाई पूरी की और 'मिहाई एमिनेस्कु' थिएटर (Mihai Eminescu Theatre) के मंच पर कई यादगार नाटक पेश किए.

कई मशहूर फिल्मों में काम

डाना तापालागा ने साल 1994 में फिल्म 'कन्फेशन' (Confession) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 'इवान तुरबिंका' (1996), 'एरिसिरिया' (1997) और क्रिस्टियन मुंगिउ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई फिल्म 'बियॉन्ड द हिल्स' (2012) जैसी कई बड़ी फिल्मों में बेहतरीन रोल निभाए.

---विज्ञापन---

इलाज के लिए जुटाया फंड

उनके करीबी और फैंस साल 2014 से ही उनकी बीमारी के बारे में जानते थे. आखिरी दिनों में जब उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी, तो उनके इलाज के लिए डोनेशन के जरिए मेडिकल फंड भी जुटाया गया था. हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके.

---विज्ञापन---

बीमारी में भी करती रहीं काम

गंभीर बीमारी और शारीरिक तकलीफों के बावजूद डाना तापालागा ने आखिरी समय तक कला का साथ नहीं छोड़ा. वे लगातार ऑडियो प्रोजेक्ट्स, डॉक्यूमेंट्री फिल्मों और विज्ञापनों में काम करती रहीं. उनके अचानक चले जाने से पूरे सांस्कृतिक जगत में गहरा शोक है.

---विज्ञापन---