Reason Behind Pahlaj Nihalani Death: बॉलीवुड गलियारे से आज एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने न सिर्फ सुपरहिट फिल्में बनाईं बल्कि सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष रहकर पूरे देश में तहलका मचा दिया था. उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. आखिर कौन सी थी वह गंभीर बीमारी, जिससे वह पिछले कुछ समय से गुपचुप तरीके से जूझ रहे थे और कैसे हुआ उनका निधन?
लीवर की गंभीर बीमारी बनी वजह
पहलाज निहलानी के निधन की असल वजह अब सामने आ चुकी है. जानकारी के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से लीवर से जुड़ी बेहद गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनकी उम्र 76 साल थी और बढ़ती उम्र के साथ उनकी यह बीमारी और ज्यादा बढ़ती चली गई जो उनके निधन का मुख्य कारण बनी.
अस्पताल में ली अंतिम सांस
पिछले कुछ दिनों से तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई के विले पार्ले में स्थित मशहूर नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम लगातार उनके इलाज और स्वास्थ्य में सुधार की कोशिशों में जुटी हुई थी. लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ और गुरुवार को उन्होंने अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली.
विवादों में रहा सेंसर बोर्ड का कार्यकाल
पहलाज निहलानी सिर्फ फिल्में बनाने के लिए ही नहीं बल्कि सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपने कड़े फैसलों के लिए भी जाने जाते हैं. वह साल 2015 से 2017 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष रहे थे. उनके इस कार्यकाल के दौरान फिल्मों में सीन काटने (कट्स) और सर्टिफिकेशन को लेकर कई बड़े विवाद हुए थे जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा था.
हमेशा नियमों पर रहे अडिग
सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए फिल्मों की सीन कटिंग को लेकर फिल्म निर्देशकों और पहलाज निहलानी के बीच अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर लंबी बहस छिड़ गई थी. बॉलीवुड के कई बड़े फिल्ममेकर्स उनके कड़े रुख के खिलाफ थे. इसके बावजूद पहलाज निहलानी ने कभी किसी के सामने झुकना पसंद नहीं किया और अपने बनाए नियमों को हमेशा सख्ती से लागू रखा.