Ranveer Singh Pralay Shooting: बॉलीवुड के पावरहाउस एक्टर रणवीर सिंह 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की ब्लॉकबस्टर कामयाबी के बाद अब एक और धमाकेदार फिल्म के साथ थिएटर्स में एंट्री करने के लिए तैयार हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' (Pralay) की शूटिंग ऑफिशियली मुंबई में शुरू हो गई है. दुनिया के खत्म होने और इंसानों के अस्तित्व की जंग पर बनी यह बड़े बजट की फिल्म इंडियन सिनेमा में एक नया एक्सपेरिमेंट मानी जा रही है. जय मेहता के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में रणवीर एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन भी संभाल रहे हैं.

मुंबई में शुरू हुई शूटिंग

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'प्रलय' (Pralay) का काम ऑफिशियली शुरू हो चुका है. कई महीनों के प्री-प्रोडक्शन और टेक्निकल तैयारियों के बाद मुंबई की रियल लोकेशन्स पर कैमरे घूमना शुरू हो गए हैं. मेकर्स का गोल असली जगहों पर शूट करके ऑडियंस को एक रियल और थ्रिलिंग एक्सपीरियंस देना है.

---विज्ञापन---

'धुरंधर 2' के बाद बड़ा धमाका

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली फिल्में 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के बाद रणवीर सिंह की यह अगली सबसे बड़ी फिल्म है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़े हैं. फिल्म की स्टोरी उनसे फिजिकल और इमोशनल दोनों लेवल पर बेहतरीन परफॉर्मेंस की डिमांड करती है.

जय मेहता कर रहे डायरेक्ट

'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' और 'लुटेरे' जैसी हिट सीरीज को डायरेक्ट कर चुके जय मेहता इस बड़े प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं. हंसल मेहता, साहिल सैगल की ट्रू स्टोरी फिल्म्स, अनन्या बिरला की बिरला स्टूडियोज और मां कसम फिल्म्स मिलकर इस बड़े बजट प्रोजेक्ट को बना रहे हैं.

---विज्ञापन---

कल्याणी प्रियदर्शन निभाएंगी लीड रोल

फिल्म 'लोका' से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में नजर आएंगी. उनके अलावा नई जनरेशन के कई दूसरे टैलेंटेड एक्टर्स को भी इस फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल किया गया है.

सर्वाइवल और इंसानियत की लड़ाई

फिल्म की कहानी दुनिया के खात्मे की कगार पर खड़े होने और इंसान के जिंदा रहने के संघर्ष पर बेस्ड है. बड़े स्केल पर बनने वाले शानदार सीन्स के साथ-साथ इसमें इमोशंस, हिम्मत और अपनों को बचाने की जंग को मेन थीम बनाया गया है.

---विज्ञापन---