Ramayana Release Date: मेकर्स ने पहले ही साफ किया था कि वो 'रामायण' को दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे. लेकिन अब इसकी आधिकारिक घोषणा भी मेकर्स ने कर दी है. फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने 'रामायण' की रिलीज डेट की जानकारी दी है.

'रामायण' की रिलीज डेट आउट

सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'नवरात्रि के शुभ अवसर पर, हम एक नए युग की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं. ये राम के युग का आरंभ है. नमित मल्होत्रा ​​की 'रामायण पार्ट 1': 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में, सभी प्रीमियम फॉर्मेट्स में. दशहरा पर एडवांस बुकिंग शुरू होगी.' इसकी के साथ मेकर्स ने साफ कर दिया है कि रणबीर कपूर की 'रामायण' 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरा से ही शुरू हो जाएगी.

---विज्ञापन---

5 भाषाओं में होगी रिलीज

जारी पोस्टर को देखकर फैंस फिल्म को लेकर और भी एक्साइटेड हो गए हैं. पोस्टर में 'रावण' के रूप में यश का किरदार देखते ही बन रहा है. श्री राम के किरदार में रणबीर कपूर, माता सीता के रूप में साई पल्लवी और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे खूब जम रहे हैं. फिल्म दुनियाभर में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में होगी.

पहले खबरे थीं कि फिल्म को 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. कई रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया था कि 4 नवंबर से फिल्म के पेड प्रिव्यू शो शुरू किए जाएंगे. हालांकि अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि 'रामायण' 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दिवाली 8 नवंबर को है, ऐसे में फिल्म को खास फायदा मिल सकता है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो 'रामायण' को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में दिखेंगे. साई पल्लवी मां सीता के किरदार में हैं. वहीं रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे. फिल्म में यश रावण के किरदार में हैं. सनी देओल हनुमान जी का किरदार निभाएंगे. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 और दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा.