Rakhi Sawant Slams Kangana Ranaut: NEET पेपर लीक को लेकर चल रहा प्रोटेस्ट खत्म हो गया, शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने इस्तीफा भी दे दिया, लेकिन अभी इस विषय को लेकर सियासी और बॉलीवुड गलियारों में चर्चा जारी है. बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हाल ही Gen Z लड़कियों, खासकर हिंदू लड़कियों को लेकर एक बहुत ही शर्मनाक बयान दिया, जिसपर राखी सावंत ने एक वीडियो के जरिए कंगना को खूब भला-बुरा सुनाया है. राखी ने कंगना से कहा कि देश के छात्रों और लड़कियों पर उंगली उठाने से पहले वह खुद अपना कैरेक्टर देखें.
कंगना रनौत को राखी सावंत की लताड़
राखी हमेशा से अपनी बेबाकी के लिए जानी गई हैं. ऐसे में कंगना रनौत को अपनी बातों से उन्होंने खूब लताड़ा है. राखी ने कहा, कंगना ये भी देखें कि इंडस्ट्री में इतने साल में कहां-कहां मुंह काला किया. अपने वीडियो में राखी ने कंगना को खूब आपत्तिजनक शब्द बोले और कहा कि देश की महिलाओं, बच्चों और लड़कियों के खिलाफ बोलने की उनकी औकात नहीं है. साथ ही कहा कि जो Z सिक्योरिटी मिली है, उसके बिना घूमोगी तो देश की ताकत पता चलेगी.
'संसद में बैठकर क्या बकवास किए जा रही'
वीडियो में आगे राखी सावंत ने कहा, 'खजवी, कैसी है खजवी? क्या देकर मिनिस्टर बन गई तू? ऐसे तो तू कहीं बाहर भी जाएगी कंगना, तो कोई कुत्ता भी तुझे वोट नहीं देगा. पता नहीं क्या देखकर तू सीएम, पीएम पता नहीं क्या बन गई. सुन मेरी बात, हमारे देश की लड़कियों के बारे में क्या बकवास कर रही है? हां, क्या बकवास कर रही है मेरे स्टूडेंट्स और मेरी लड़कियों के बारे में? एक कान के नीचे थप्पड़ तो खाई थी ना एयरपोर्ट पे?' 'तुझे डर नहीं है? और थप्पड़ खाएगी सब जगह से? तू मेरे देश की लड़कियों के साथ क्या बकवास कर रही है? तेरे को Z सिक्योरिटी दे दी है. इतना जो तू ये Z सिक्योरिटी लेकर घूम रही है. दम है ना, तो अकेली घूम. अकेली घूम, तब तुझे पता चलेगी देश की ताकत, देश के बच्चों की ताकत, देश के लोगों की ताकत. भगोड़ी संसद में बैठकर क्या बकवास किए जा रही है अकेले.'
'अपना चरित्र देख'
लड़कियों के बयान पर राखी ने कहा, 'देश की लड़कियों को इतना बुरा बोल रही है? अपना चरित्र देख. बॉलीवुड में क्या-क्या किया है. किस-किसके साथ रही है. कितने-कितने साल कहां-कहां मुंह काला किया है. अपना चरित्र देख गटर माउथ. गंदी नाली की कीड़ी. मेरे देश की लड़कियों के खिलाफ बोल रही है, तेरी इतनी औकात है?'
कंगना रनौत ने कही थी ये बात
बता दें कंगना रनौत हाल ही में Gen Z और हिंदू लड़कियों के खिलाफ इंस्टाग्राम पर एक विवादित टिप्पणी कर दी थी. उन्होंने लिखा था, 'यहां तथाकथित पश्चिमी रंग में रंगी भारतीय महिलाओं की एक नई पीढ़ी है। मैं उन्हें 'जेनरेशन गटर' कहती हूं. उनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ नहीं है. वो पढ़ाई में अच्छी नहीं हैं, लेकिन वो इतनी बदसूरत और भ्रष्ट हैं कि वो अच्छी हाउसवाइफ भी नहीं बन सकतीं. फिर भी वो गर्व से ड्रग्स लेने, शराब पीने या कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की अपनी आजादी का दिखावा करती हैं. वो बिना स्वतंत्र हुए स्वतंत्र जिंदगी जीने के लिए लगातार लड़ते हुए बेशर्मी से अपने माता-पिता की कमाई पर जीती हैं. अगर आप बिना जिम्मेदारी के स्वतंत्र रूप से जीने की कोशिश करते हैं, तो आप बस एक बिगड़े हुए इंसान हैं। गटर छाप.'