Rahul Gandhi Supports Kriti Sanon: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को उनके एक विज्ञापन के चलते काफी ट्रोल किया गया था. विज्ञापन में कृति काफी रिवीलिंग कपड़ों में नजर आईं, जिसके बाद ऑनलाइन उन्हें काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ीं. इस मामले पर उन्हें एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी जमकर सुनाया था. आज मंगलवार को कृति सेनन ने खुद इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए इस पूरे मामले पर सफाई दी थी. वहीं अब इन सब के बीच राहुल गांधी भी एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतर आए हैं.

कृति सेनन को मिला राहुल गांधी का सपोर्ट

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद पर अपनी राय दी है. मंगलवार को शाम को राहुल गांधी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृति ने जो बयान जारी कर सफाई दी थी, उसे री-शेयर करते हुए लिखा- 'एक महिला क्या पहनती है? क्या करती है? और कहां जाती है? ये उसकी मर्जी है. महिलाओं को उनकी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें.'

---विज्ञापन---

आखिर क्यों ट्रोल हुईं कृति सेनन?

बता दें कृति सेनन ने हाल ही में एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए विज्ञापन किया, जिसमें एक्ट्रेस रक्षाबंधन का त्योहार मनाती नजर आईं. लेकिन इस विज्ञापन में कृति के कपड़े काफी रिवीलिंग थे, जिसे लेकर एक्ट्रेस को ऑनलाइन ट्रोल किया जाने लगा.

कृति ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

इस पूरे विवाद पर कृति ने करारा जवाब देते हुए कहा कि किसी महिला के कपड़ों से उसकी संस्कृति के प्रति सम्मान को नहीं मापा जाना चाहिए. एक्ट्रेस ने कहा, 'आखिर हम महिलाओं को ये बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? समय के साथ पारंपरिक फैशन भी बदला है, लेकिन आज भी किसी महिला की संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से क्यों मापा जाता है? संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं.'

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---