Parineeti Chopra Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज यानी 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर बहन और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें बर्थडे विश किया है. प्रियंका जल्द ही आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी. प्रियंका को अपने परिवार से बेहद लगाव है. ऐसे में बहन परिणीति चोपड़ा के बर्थडे के मौके पर प्रियंका ने खास नोट लिखा और उन्हें परिणीति को बर्थडे विश किया है.

प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति चोपड़ा को किया बर्थडे विश

बता दें प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा कजिन सिस्टर हैं. लेकिन दोनों के बीच बेहद प्यार है. तस्वीरों में अक्सर दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाती नजर आती हैं. कई मौके पर दोनों को साथ देखा जा चुका है. परिणीति के बर्थडे पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति का एक फोटो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे तीशा…तुम्हारा साल प्यार, हंसी और उन सभी खुशियों से भरा हो, जिनकी आपके दिल ने ख्वाहिश की है.'

मां बनने के बाद एक्ट्रेस का दूसरा बर्थडे

मां बनने के बाद ये परिणीति का दूसरा बर्थडे है. 22 अक्टूबर 1988 को जन्मीं परिणीति चोपड़ा ने अक्टूबर 2025 में अपने पति, राजनेता राघव चड्ढा के साथ अपने बेटे 'नीर' का स्वागत किया. प्रियंका पहले भी अपने भांजे के लिए 'मौसी' बनने की खुशी जाहिर कर चुकी हैं.

प्रियंका ने भेजा था खास गिफ्ट

नवंबर 2025 में, परिणीति ने उन उपहारों की झलक दिखाई थी, जो उन्हें नीर के लिए प्रियंका, उनके पति निक जोनस और उनकी बेटी मालती मैरी की तरफ से मिले थे. इस उपहारों के सेट में परिणीति के बच्चे के लिए जूते, कपड़े, हेयरब्रश और अन्य जरूरी चीजें शामिल थीं. इसपर आभार जताते हुए परिणीति ने लिखा, "नीर को तो अभी से ही इतना लाड़-प्यार मिल रहा है!" उन्होंने प्यार से प्रियंका को "मीमी मौसी", निक को "निक मौसा" और मालती को "मालती दीदी" कहकर बुलाया.

दोनों बहनें अक्सर साथ दिखती है. हालांकि, सितंबर 2023 में उदयपुर में हुई परिणीति और राघव की शादी में प्रियंका का न आना चर्चा का विषय बना था. इसपर परिणीति की मां, मधु चोपड़ा ने कहा था कि प्रियंका अपने काम में व्यस्त थीं. बाद में, प्रियंका ने ऑनलाइन इस जोड़े को बधाई देते हुए लिखा, "मेरी दुआएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं."

परिणीति चोपड़ा का करियर

बात करें परिणीति चोपड़ा के करियर की तो, परिणीति ने 2011 में 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो 'इश्कजादे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'हंसी तो फंसी', 'केसरी', 'साइना' और 'अमर सिंह चमकीला' जैसी फिल्मों में नजर आईं.

ब्रेक के बाद लौटीं परिणीति

शादी के बाद एक्ट्रेस ने ब्रेक भी लिया. वहीं हाल ही में परिणीति ने नेटफ्लिक्स सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' के साथ अपनी वापसी की, जो सितंबर 2026 में रिलीज हुई थी. इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर उनकी एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' भी रिलीज हुई है.