Pradeep Rawat Last Rites: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में अपनी कलाकारी से छाए रहे एक्टर प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे. 4 अगस्त को उनका निधन हो गया. अपने करियर में लगभग 150 फिल्में करने वाले इस एक्टर को आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हुई. इस फिल्म में प्रदीप विलेन के किरदार में थे. इसके अलावा टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में उन्हें अश्वत्थामा के रूप में याद किया जाता है. बीते दिन प्रदीप कैंसर से हार गए और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. अब उनकी अंतिम यात्रा का वीडियो सामने आया है, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं.
अंतिम सफर पर निकले प्रदीप रावत
सोशल मीडिया पर प्रदीप रावत की अंतिम यात्रा से जुड़े कई वीडियोज सामने आ रहे हैं. उनकी अंतिम यात्रा के लिए जो एक गाड़ी को फूलों से सजाया गया है. साथ ही आगे प्रदीप को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी तस्वीर लगी है.
प्रदीप रावत का करियर
प्रदीप रावत का जन्म 21 जनवरी 1952 में मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में हुआ था. फिल्मी दुनिया में प्रदीप ने साल 1985 में आई राज बब्बर और डिंपल कपाड़िया की फिल्म ‘ऐतबार’ से कदम रखा. इसमें उन्होंने एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था. इसके बाद साल 1988 में आए टीवी शो ‘महाभारत’ में प्रदीप ने 'अश्वत्थामा' का शानदार किरदार निभाया. इस किरदार ने प्रदीप को इंडस्ट्री में जगह दिलाई और इसके उन्होंने कई हिंदी और साउथ की फिल्मों में काम किया.