Poonam Pandey: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने हाल ही में हिन्दू धर्म को लेकर कई बयान दिए. एक्ट्रेस ने एकता कपूर के उस बयान पर भी रिएक्ट किया, जिसमें एकता ने बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक' कहा था. पूनम पांडे ने लगातार हो रहे सभी प्रोटेस्ट में पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग पर भी अपनी बात रखी है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
मंदिर जाने पर लोग उठाते हैं सवाल
IANS से बात करते हुए पूनम पांडे ने खुद को लेकर कहा कि जब वो मंदिर जाती हैं तो लोग उन्हें हैरानी भरी नजरों से देखते हैं. पूनम पांडे ने कहा, 'मैं जब मंदिर जाती हूं तो लोग हैरानी भरी नजरों से देखते हैं और कहते हैं कि अरे ये तो ऐसे कपड़े पहनती हैं, ये तो ऐसी है. इसको क्या पड़ी है मंदिर जाने की.'
एकता को लेकर बोलीं पूनम
आगे पूनम ने कहा, 'मेरा उन लोगों से सवाल है कि क्या मैं मंदिर नहीं जा सकती? मैं कट्टर हिंदू हूं. मुझे हनुमान चालीसा आता है. मेरे धर्म से मेरे काम को मत जोड़ो. एकता कपूर अगर अपने धर्म को फॉलो कर रही हैं, तो इसमें क्या दिक्कत है.'
दरअसल एकता कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया था कि गले में हाथ में धागा पहनने और माथे पर तिलक लगाने पर उन्हें अजीब नजरों से देखते थे. यही नहीं, एकता ने ये भी कहा कि कई लोग उन्हें 'तांत्रिक' तक कह देते थे. उन्होंने भारतीय पौराणिक कहानियों और धार्मिक पहचान को लेकर लोगों की सोच पर सवाल उठाए थे. एकता के इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरीं.
प्रधानमंत्री के इस्तीफे पर क्या बोलीं पूनम पांडे?
आगे बात करते हुए पूनम के कहा, 'देश का मजाक ही तो होता जा रहा है फिलहाल, जिसका मन हो रहा है वो उठकर बोल देता है कि प्रधानमंत्री इस्तीफा दो. वो तुम्हारे घर के हैं? कौन हैं वो तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या? वो इस देश के प्रधानमंत्री हैं. उनका नाम तो देखिए.