Piyush Mishra: झारखण्ड राज्य में इन दिनों भारी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच सीनियर एक्टर पीयूष मिश्रा ने झारखंड प्रोटेस्ट में पहुंचकर नसीरुद्दीन शाह के एक बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की और इस मुद्दे पर अन्य सेलेब्स की चुप्पी पर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं.

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर पियूष मिश्रा का कटाक्ष

झारखंड प्रोटेस्ट में पहुंचे पीयूष मिश्रा ने कहा है, ‘नसीरुद्दीन शाह साहब, आपने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर सेलेब्स के कुछ न कहने पर एक बात कही थी कि जिन कुत्तों के मुंह में हड्डी है वह नहीं बोलेंगे. माफ करिएगा, मैं आपका प्रति पूरा सम्मान देकर पूछना चाहता हूं कि इस वक्त वो कौन कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है.’

---विज्ञापन---

नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा था?

बता दें दिल्ली के जंतर मंतर में जब कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रोटेस्ट किया था तब इसपर मशहूर एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने द वायर से कहा था, 'सेलेब्स तब बोलेंगे, जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को बोलेगा. एक कहावत है कि जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वो भौंक नहीं सकता. जैसे ही हड्डी उसके मुंह से गिरेगी या दांत टूटेंगे, तब वो भौंकेगा.' नसीरुद्दीन शाह की इसी बात पर कटाक्ष करते हुए पियूष मिश्रा ने सीधे उनसे प्रश्न किया.

झारखंड प्रोटेस्ट में पहुंचे पियूष मिश्रा

दिल्ली के जंतर मंतर में हुए छात्र प्रदर्शन की तरह झारखंड की राजधानी रांची में परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है. प्रदर्शन के 16वें दिन मशहूर एक्टर पीयूष मिश्रा धरना स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे. यहां पियूष ने अभ्यर्थियों के बीच बैठकर उनका समर्थन किया और मीडिया से भी बातचीत की. पीयूष मिश्रा ने कहा कि, वो छात्रों के इंटरव्यू देखकर और उनकी आंखों में दर्द देखकर यहां आए हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'गुलाल' का प्रसिद्ध गाना 'आरंभ है प्रचंड' भी गाया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह दिखाई दिया.

---विज्ञापन---

प्रोटेस्ट के लिए आर्थिक मदद की कही बात

पीयूष मिश्रा ने रांची आनेको लेकर कहा कि उनका यहां आने का कोई अन्य मकसद नहीं है. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारी छात्रों के इंटरव्यू देखे थे. छात्रों की आंखों में दर्द, तकलीफ और आंसू देखकर उनसे रहा नहीं गया. दो दिन का समय खाली मिलते ही वे सीधे रांची आ गए. उन्होंने प्रोटेस्ट के लिए आर्थिक मदद देने की भी बात कही है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---