एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में हैं, जिसका रीमेक बन चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं. एक ऐसी फिल्म है जिसने पर्दे पर आकर दर्शकों का दिल जीत लिया, इतना ही नहीं फिल्म के एक-दो नहीं बल्कि 28 बार रीमेक बन चुका है, लेकिन क्या आप पहचाने हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

कितनी भाषाओं में बने फिल्म के रीमेक?

फिल्म इंडस्ट्री में रीमेक बनना आम बात है. कई बार एक हिट फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में बनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की एक ऐसी फिल्म भी है जिसका अब तक 28 बार रीमेक बन चुका है? दिलचस्प बात यह है कि हर नए वर्जन के साथ इस फिल्म की पॉपुलैरिटी और बढ़ती गई.

---विज्ञापन---

कौनसी है फिल्म?

हम बात कर रहे हैं साल 2016 में रिलीज हुई इटैलियन फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' (Perfect Strangers) की. यह फिल्म अपनी शानदार कहानी और दमदार स्क्रीनप्ले की वजह से दुनियाभर के फिल्ममेकर्स की पसंद बन चुकी है. यही कारण है कि इसे अलग-अलग देशों और भाषाओं में बार-बार बनाया गया है.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी कुछ पुराने दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक डिनर पार्टी में मिलते हैं. बातचीत के दौरान सभी दावा करते हैं कि उनकी जिंदगी में कोई राज नहीं है. इसी बीच वे एक दिलचस्प खेल खेलने का फैसला करते हैं. खेल के नियम के मुताबिक सभी अपने मोबाइल फोन टेबल पर रख देते हैं और आने वाले हर कॉल, मैसेज और नोटिफिकेशन को सबके सामने पढ़ने की शर्त मान लेते हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म की शुरुआत होती है बेहद खास

शुरुआत में यह खेल मजेदार लगता है, लेकिन धीरे-धीरे ऐसे राज सामने आने लगते हैं जो दोस्तों की जिंदगी, रिश्तों और भरोसे की नींव को हिला देते हैं. फिल्म यही सवाल उठाती है कि क्या सच में किसी की जिंदगी में कोई राज नहीं होता?

---विज्ञापन---

क्या है फिल्म की सबसे बड़ी ताकत?

'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' की सबसे बड़ी ताकत इसकी यूनिवर्सल कहानी है. दोस्ती, प्यार, भरोसा और छिपे हुए सच जैसी बातें दुनिया के हर समाज से जुड़ी हुई हैं. यही वजह है कि अलग-अलग देशों के दर्शक इस कहानी से खुद को जोड़ पाते हैं. इसके अलावा फिल्म का बजट भी ज्यादा नहीं है, क्योंकि इसकी अधिकांश कहानी एक ही लोकेशन पर फिल्माई गई है. ऐसे में इसे स्थानीय दर्शकों के हिसाब से ढालना आसान हो जाता है.

---विज्ञापन---

फिल्म को क्या मिली रेटिंग?

इस फिल्म का असर बॉलीवुड पर भी देखने को मिला. अक्षय कुमार स्टारर 'खेल खेल में' इसी कहानी से इंस्पायर फिल्म मानी जाती है. हालांकि, दर्शकों और क्रिट्क्स के बीच ओरिजिनल इटैलियन वर्जन को ज्यादा पसंद किया गया. IMDb पर 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' को 7.7 की रेटिंग मिली है.

---विज्ञापन---

28 बार बना रीमेक

बहरहाल, एक साधारण सी लगने वाली कहानी का 28 बार रीमेक बनना इस बात का सबूत है कि दमदार कंटेंट भाषा और सीमाओं का मोहताज नहीं होता.