Mahira Khan announces second pregnancy: पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा माहिरा खान अब दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. बॉलीवुड में शाह रुख खान संग फिल्म रईस में नजर आईं माहिरा की भारत में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें लेडी सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता है. 41 साल की उम्र में माहिरा खान ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है. अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर किया, जिसमें वो बेबी बंप दिखाते हुए नजर आ रही हैं.
माहिरा खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
माहिरा खान की बेबी बंप वाली फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस और पाकिस्तानी सेलेब्स उन्हें मां बनने की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें अपने दूसरे पति सलीम करीम संग शादी के तीन साल बाद माहिरा ने प्रेग्नेंट होनी की खुशखबरी दी है. माहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो फुल स्लीव्स वाले व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं. इसमें एक्ट्रेस ट्रांसपेरेंट पर्दे के पीछे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं. उन्होंने दोनों हाथ अपने पेट पर रखे हुए हैं और उनके चेहरे पर दूसरी बार मां बनने की खुशी साफ झलक रही है. फोटो शेयर करते हुए माहिरा ने कैप्शन में लिखा, 'हम प्लान बनाते हैं और फिर अल्लाह का प्लान होता है.'
दूसरी बार मां बनेंगी माहिरा खान
पाकिस्तानी बिजनेसमैन सलीम करीम के साथ माहिरा ने एक अक्टूबर को पाकिस्तान में 2023 में शादी की थी, जिसकी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर की, जो खूब वायरल हुई थीं. माहिरा की ये दूसरी शादी थी. इससे पहले उन्होंने अली अस्करी से हुई शादी की थी, जिनसे साल 2015 में वो अलग हो गईं. अपनी पहली शादी से कपल का एक बेटा अजलान भी है.
माहिरा खान का बॉलीवुड डेब्यू
बता दें माहिरा खान पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी सुपरस्टार हैं. उन्होंने साल 2016 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. इसके बाद माहिरा ने 'बिन रॉय', 'सुपरस्टार' और 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' जैसी फिल्मों में काम किया. माहिरा अबतक कई पाकिस्तानी टीवी शोज का भी हिस्सा रही हैं. उनके टीवी शोज में 'शेहर-ए-जात' और 'सदके तुम्हारे' खूब पसंद किए गए हैं.