Sara Ali Khan: इंडस्ट्री में ओरी की जबरदस्त फैंस फॉलोइंग है. ओरी अक्सर बड़े-बड़े फिल्मी सितारों के साथ दिखते हैं. वहीं इन दिनों ओरी अपने और सारा अली खान के बीच हुए विवादों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में ओरी ने सारा से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.

सारा अली खान ने लड़की को दिया धक्का

पिंकविला को दिए अपने इंटरव्यू में ओरी ने सारा अली खान पर आरोप लगाया कि एक पार्टी में सारा ने कथित तौर पर जो मजाक किया उसके बाद उन्हें कैसा बवाल झेलना पड़ा. इंटरव्यू में ओरी ने कहा, ‘कुछ समय पहले मैं और सारा एक पार्टी में गए थे. सारा उस समय एक मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी थीं. मगर मुझे ज्यादा लोग नहीं जानते थे. उस पार्टी में बैठने की जगह नहीं थी. तब सारा को एक लड़की कुर्सी पर बैठी दिखी. सारा ने उस लड़की को धक्का दे दिया. इसके बाद उस लड़की ने सारा को उसकी पॉपुलरिटी के चलते कुछ नहीं कहा, मगर मुझसे वह झगड़ने लगी. कुछ समय बाद वो लड़की शांत हो गई. उसने मुझसे कहा कि कोई बात नहीं गलती से हो गया होगा. इस पूरे मामले में मेरी कोई गलती भी नहीं थी फिर भी मैंने बातें सुनीं.'

---विज्ञापन---

कभी बहुत अच्छे दोस्त थे ओरी-सारा अली खान

बता दें बॉलीवुड में एक्ट्रेस सारा अली खान और ओरी की दोस्ती काफी चर्चे रही है. एक समय दोनों ही एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे. मगर बीते कुछ समय से दोनों की दोस्ती में दरार आ गई. इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.

कैसे टूटी ओरी-सारा की दोस्ती

ओरी ने जनवरी 2026 में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने महिलाओं के लिए सबसे खराब तीन नामों को लिस्ट किया था. इसमें ओरी ने कथित तौर पर सारा, पलक और अमृता का नाम लेकर कहा कि ये तीन सबसे 'खराब' नाम हैं. ओरी का बयान खूब चर्चा में आया था और माना जाता है कि ओरी के इसी बयान के बाद सारा और उनके रिश्ते खराब हो गए.

---विज्ञापन---