खबर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • नुसरत फतेह अली खान ने बॉलीवुड के लिए कई यादगार गाने गाए और उनकी आवाज आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है.
  • साल 2000 की सुपरहिट फिल्म के एक गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान नुसरत फतेह अली खान भावुक होकर रो पड़े थे.
  • गाने में एक लाइन की रिकॉर्डिंग के लिए करीब 150 बार टेक लेना पड़ा था.
  • ये सॉन्ग आज भी एक बेहद भावुक और यादगार गीत माना जाता है.

Nusrat Fateh Ali Khan Song: सूफी शैली के मशहूर कव्वाली गायक नुसरत फतेह अली खान के गानों की दीवानगी आज भी देखने को मिलती हैं. अपनी शानदार आवाज में नुसरत ने कई ऐसे गाने रिकॉर्ड किए, जो आज भी बेहद पसंद किए जाते हैं. उनकी गायकी हमेशा के लिए अमर हो गई है. देश-दुनिया में लोग उनकी आवाज को आज भी सबसे बेहतर मानते हैं. साल 1997 में नुसरत फतेह अली खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

रोने लगे थे नुसरत फतेह अली खान

नुसरत फतेह अली खान का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से खास नाता रहा है. बॉलीवुड में उन्होंने कई सुपरहिट गाने गाए. आज हम आपको उनके एक ऐसे बॉलीवुड गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग करते वक्त वो रोने लगे थे. गाने में शामिल एक लाइन पर वो बार-बार रुक जाते और इस वहज से गाने की रिकॉर्डिंग में भी काफी समय लगा था. लेकिन जब ये गाना रिलीज हुआ तो सुपरहिट साबित हुआ और आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है.

---विज्ञापन---

कौनसा गाना?

हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘धड़कन’ में सॉन्ग 'दूल्हे का सेहरा' की, जिसके बोल समीर अनजान ने लिखे और म्यूजिक नदीम-श्रवण ने तैयार किया था. ये उस समय की बात है जब मशहूर कव्वाली गायक नुसरत फतेह अली खान मुंबई आए हुए थे. म्यूजिक डायरेक्टर नदीम नुसरत के बहुत बड़े फैन थे. ऐसे में जैसे ही उन्हें पता चला कि नुसरत मुंबई में हैं तो, उन्होंने अपनी फिल्म 'धड़कन' का एक गाना उनसे गवाना चाहा और काफी मशक्कत के बाद उन्हें और उनकी टीम का नुसरत से मिलने का मौका मिला. मुंबई में नुसरत फतेह अली खान से मिलकर नदीम-श्रवण ने अपनी बात कही, जिसके बाद नुसरत ने गाना मांगा. कुछ देर बाद नदीम गाना लेकर जिसे देखते ही नुसरत तैयार हो गए और बोले जल्द से जल्द स्टूडियो बुक करो. ये पूरा किस्सा खुद समीर अनजान ने अपने एक इंटरव्यू में सुनाया था.

एक लाइन के लिए कम से कम 150 बार रोकनी पड़ी रिकॉर्डिंग

अपने इंटरव्यू में समीर अनजान ने कहा, 'गाने की रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो बुक हुआ और गाने की रिकॉर्डिंग शुरू हो गई. "दूल्हे का सहरा" गाने में एक लाइन आती है- "मैं तेरी बाहों के झूले में पली बाबुल…", जिसे देखते ही नुसरत साहेब रोने लगे.' इंटरव्यू में आगे समीर ने बताया कि कम से कम 150 बार उसी लाइन पर गाना कट करना पड़ा था. फिर नदीम ने अंदर से कहा कि खान साहब आप भी थक गए होंगे, इसे कल करते हैं. नुसरत ने फौरन कहा कि नदीम, आज ये गाना हुआ तो हुआ वरना होगा ही नहीं मुझसे. ये जो बुखार आया है ना उस बुखार में ही ये निकलेगा. नहीं तो फिर मैं गाऊंगा नहीं. फिर सबने पूछा कि खान साहब आप कैसे रोने लगे. नुसरत ने कहा कि इस लाइन पर बेटी याद आ जाती है.'

---विज्ञापन---

आज भी है सुपरहिट

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'धड़कन' के सारे गाने सुपरहिट हुए. फिल्म का गाना 'दूल्हे का सहरा' आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं. इसके बोल ही कुछ ऐसे हैं कि आंखों से आंसू निकल आते हैं. यहां तक कि जब थिएटर में फिल्म देखने लोग गए तो वे भी रो पड़े थे. धड़कन में सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे. इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म की कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया था.

---विज्ञापन---

निष्कर्ष

नुसरत फतेह अली खान की आवाज में सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि भावनाओं की गहराई भी महसूस होती थी. ‘दूल्हे का सेहरा’ की रिकॉर्डिंग का यह किस्सा बताता है कि एक महान कलाकार अपने गाने के हर शब्द और भावना से कितनी गहराई से जुड़ सकता है. बेटी की याद आने पर नुसरत का भावुक हो जाना इस गीत को और भी खास बना देता है. ‘धड़कन’ के रिलीज होने के वर्षों बाद भी ‘दूल्हे का सेहरा’ की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है. इस गाने के बोल सुनकर आज भी दर्शकों की आंखें नाम हो जाती हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---