Miss World 2026: 'मिस वर्ल्ड 2026' (Miss World 2026) का 75वां सीजन इस वक्त वियतनाम में चल रहा है और इंटरनेट पर इसे लेकर काफी बज बना हुआ है. इस ग्लोबल स्टेज पर भारत की निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) अपनी धाक जमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आइए जानते हैं इस ग्रैंड फिनाले का आयोजन कब होगा और आप इसे कहां लाइव देख सकते हैं?
5 सितंबर को महामुकाबला
मिस वर्ल्ड का 75वां एडिशन वियतनाम की खूबसूरत लोकेशंस पर चल रहा है. 5 सितंबर को इसका 'ग्रैंड फिनाले' है, जहां दुनिया भर से आईं टॉप मॉडल्स अपनी ब्यूटी, ब्रेन और सोशल वर्क के दम पर मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के लिए एक-दूसरे को तगड़ा कॉम्पिटिशन देने वाली हैं.
लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर अभी अपडेट नहीं
इंडियन फैंस इस ग्रैंड इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर इंतजार कर रहे हैं कि वो इसे कहां देख सकेंगे. हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है. निकिता के फिनाले में पहुंचने से सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
कौन हैं निकिता पोरवाल?
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर की रहने वाली निकिता पोरवाल ने साल 2024 में 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड' (Femina Miss India World) का टाइटल जीता था. इसी जीत के बाद उन्हें मिस वर्ल्ड के स्टेज पर भारत को रिप्रेजेंट करने का चांस मिला. निकिता मॉडल होने के साथ-साथ टीवी एंकर भी रह चुकी हैं.
थिएटर और एक्टिंग का क्रेज
निकिता सिर्फ मॉडलिंग ही नहीं, बल्कि एक्टिंग में भी काफी एक्टिव हैं. वे 60 से ज्यादा नाटकों और थिएटर शो का हिस्सा रह चुकी हैं. इसके अलावा वे 'रंगरेज' नाम के थिएटर ग्रुप की क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं और वीमेन एम्पावरमेंट के लिए अक्सर काम करती रहती हैं.
'मीनाक्षी' लुक में ढहाया कहर
इवेंट के दौरान निकिता ने इंडियन कल्चर को बड़े ही स्वैग के साथ पेश किया. 'डांस ऑफ द वर्ल्ड' (Dance Of The World) राउंड में वे 'देवी मीनाक्षी' से इंस्पायर्ड लुक में नजर आईं, जिसे देखकर जजों ने भी उनकी जमकर तारीफ की. अब देखना यह होगा कि 5 सितंबर को क्या निकिता मिस वर्ल्ड का ताज इंडिया ला पाती हैं या नहीं.