Miss World 2026: 73वें मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में भारत की उम्मीदें टूट चुकी हैं. इस प्रतियोगिता में भारत का का प्रतिनिधित्व कर रहीं निकिता पोरवाल ने एशिया एंड ओशिनिया कॉन्टिनेंटल ग्रुप के टॉप 10 में तो जगह बना ली पर टॉप 5 तक नहीं पहुंच पाईं. निकिता ने मिस वर्ल्ड 2026 के टाॅप 40 क्वाटरफाइनल्स में अपनी जगह सुनिश्चित की थी.
टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
वियतनाम में हुए ग्रैंड फिनाले में निकिता पोरवाल के टॉप 20 में जगह न बना पाने के बाद मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का सफर खत्म हो गया है. उज्जैन में जन्मीं निकिता पोरवाल ब्यूटी पेजेंट विनर ने पहले टॉप 40 कंटेस्टेंट में जगह बनाई थी, लेकिन वो अगले राउंड में नहीं पहुंच सकीं.
इस नतीजे के साथ ही 5 सितंबर को वियतनाम में हुए मिस वर्ल्ड पेजेंट के 73वें एडिशन में पोरवाल का सफर खत्म हो गया. भारत में उनके सफर पर काफी ध्यान दिया गया था, खासकर तब जब वो टॉप 40 कंटेस्टेंट में शामिल हुई थीं. 5 सितंबर 2026 को वियतनाम के न्हा ट्रांग शहर में आयोजित इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 111 सुंदरियां ताज के लिए मुकाबला कर रही हैं.
निराश हुए भारतीय फैंस
निकिता के टॉप 40 से बाहर होने के बाद कई भारतीय निराश हो गए. उन्होंने भारत की सुंदरी को छोड़कर कुक आइलैंड्स की सुंदरी के चुने जाने पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की. वहीं कई फैंस ने निकिता का उत्साहवर्धन किया और उनको सपोर्ट करते दिखे. मिस वर्ल्ड के फिनाले में निकिता पोरवाल बेहद खूबसूरत और खास गाउन में नजर आईं. उनका पेस्टल पिंक गाउन फूलों की खूबसूरत कढ़ाई और हाथ से किए गए बारीक काम से सजा हुआ था, जो निकिता पर काफी सुंदर लग रहा था.
निकिता के गाउन पर हजारों मोतियों और फ्लोरल डिटेल्स का इस्तेमाल किया गया था, जबकि इसकी मरमेड सिल्हूट और हल्के इटैलियन ट्यूल ने इसे और भी शानदार बना दिया. इस गाउन के जरिए निकिता ने मिस वर्ल्ड के मंच पर भारत की कला और खूबसूरती को भी पेश किया.
कौन हैं निकिता पोरवाल?
निकिता पोरवाल मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं. निकिता ने कम उम्र में ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था और उन्हें टेलीविजन प्रेजेंटर और एक्टर के तौर पर काम करने का अनुभव है. उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद निकिता को मिस वर्ल्ड 2026 में भारत को रिप्रेजेंट करने का मौका मिला. निकिता ने मिस वर्ल्ड के मंच पर भारत की संस्कृति और परंपरा को भी अपने अंदाज में पेश किया.