Film City Fire: मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी से एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म सिटी के अंदर स्थित प्राइम फोकस स्टूडियो के एक हिस्से में अचानक भीषण आग लग गई. जिस वक्त ये आग भड़की, उस दौरान वहां कई सेलेब्स मौजूद थे और शूटिंग चल रही थी. हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है.

फिल्म सिटी में लगी आग

खबर है कि टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर भी आग फैल गई. सेट पर लगी ये आग इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि इसने एक और रियलिटी शो 'हसल 5' के सेट को भी अपनी चपेट में ले लिया है. सोशल मीडिया पर लगातार इससे जुड़े वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

चपेट में आया Hustle 5 का सेट

'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर हुए इस हादसे की जानकारी शो से जुड़े सूत्र ने दी है. सूत्र ने बताया कि सेट पर भीषण आग लग गई, जो इतनी ज्यादा फैल गई कि इसने 'हसल 5' के सेट को भी चपेट में ले लिया. हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है और हर कोई सुरक्षित है. हालांकि सेट पर आग लगने का क्या कारण था और अभी तक इसकी वजह से कितना नुकसान हुआ है, इससे जुड़ी जानकारी सामने आनी बाकी है.

धोनी भी कर रहे थे शूटिंग

कहा ये भी जा रहा है कि 'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट से कुछ ही दूरी पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने एक बड़े ऐड कमर्शियल की शूटिंग कर रहे थे. घटना के बाद आसपास के सभी सेट्स में शूटिंग तुरंत रोक दी गई और सुरक्षा घेरा बना दिया गया.

---विज्ञापन---