Raaz Actress Malini Sharma Now: साल 2002 में आई रोमांटिक-हॉरर फिल्म 'राज' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म में डीनो मोरिया, बिपाशा बसु और आशुतोष राणा लीड रोल में हैं शामिल थे. फिल्म में सेकेंड लीड एक्ट्रेस का रोल मालिनी शर्मा ने निभाया था. फिल्म का पॉपुलर गाना 'आपके प्यार में हम संवरने लगे' मालिनी शर्मा और डीनो मोरिया पर ही फिल्माया गया था, जो आज भी बेहद पसंद किया जाता है.
23 साल बाद सामने आईं 'राज' की हीरोइन
मालिनी शर्मा ने अपने करियर में 4-5 फिल्मों में काम किया. लेकिन 'राज' फिल्म के बाद वो अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं. उन्होंने फिल्मी दुनिया से खुद को बिल्कुल अलग कर लिया. वहीं अब 23 साल बाद एक्ट्रेस ने बताया कि वो सह्याद्री हिल्स पर शांत जिंदगी जी रही हैं और वहां फार्म स्टे चलाती हैं, खुद सब्जियां उगाती हैं और मेहमानों को घर का बना खाना परोसती हैं.
मालिनी शर्मा का फिल्मी करियर
राज फिल्म की हीरोइन मालिनी शर्मा ने मॉडलिंग से अपने करियर शुरुआत की थी. बॉम्बे वाइकिंग्स के गाने 'क्या सूरत है' और मीका सिंह के 'सावन में लग गई आग' में काम करने के बाद टीवी शो 'कैट्स' में नजर आईं. इसके बाद एक्ट्रेस साल 2002 में विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'राज' में डीनो मोरिया और बिपाशा बसु के साथ नजर आईं. इसी दौरान एक्ट्रेस ने प्रियांशु चटर्जी से शादी की, लेकिन कुछ सालों में उनका तलाक हो गया.
अब क्या करती हैं मालिनी शर्मा?
मालिनी अब 'द स्लो लोकल' नाम से फार्म चलाती हैं. पहले वो वर्सोवा में लोकल खाना, क्राफ्ट और वर्कशॉप चलाती थीं. लेकिन अब पुणे से करीब दो घंटे दूर एक फार्म स्टे चला रही हैं. वहां फल-सब्जियां उगाती हैं और मेहमानों के लिए जैविक खाना बनाती हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने 'द स्लो लोकल डायरीज' शुरू किया. 23 साल बाद एक्ट्रेस का लुक पूरी तरह बदल गया है. फैंस उन्हें देखकर हैरान रह गए हैं. वीडियो में मालिनी कहा, 'मैं जिंदा हूं. यहां हूं.' साथ में 'राज' का गाना बजाया. वो कॉफी कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर का काम भी कर रही हैं और फार्म पर विला किराए पर देती हैं.