Malayalam Actor Murugan Panavila: 25 जुलाई को मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर मुरुगन पनाविला का निधन हो गया. 46 की उम्र में मुरुगन ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया. भले ही आज मुरुगन हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी जिंदगी किसी मिसाल से कम नहीं है. जाते-जाते इस एक्टर ने कई लोगों को नया जीवन दे गया है.

ब्रेन हेमरेज से बिगड़ी तबियत

मलयालम इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर मुरुगन पनाविला के निधन ने एक नई मिसाल कायम कर दी है. इस दुनिया से जाते-जाते मुरुगन कई लोगों को जिंदगी दे गए. उन्होंने अंग दान यानी कि ऑर्गन डोनेशन के जरिए 5 लोगों को नई जिंदगी दी है. बता दें 46 वर्षीय श्रीमुरुगन 21 जुलाई को कोझिकोड के वडाकारा में एक थिएटर परफॉर्मेंस की रिहर्सल कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ और वो मंच पर ही गिर पड़े. इसके बाद एक्टर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

---विज्ञापन---

25 जुलाई को हुआ निधन

बाद में मुरुगन को तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने कई दिनों तक उनका इलाज किया. लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद मुरुगन पनाविला को बचाया नहीं जा सका और 25 जुलाई की दोपहर को मुरुगन को ब्रेन डेड घोषित कर दिया.

अंग दान का लिया फैसला

मुरुगन के अचानक निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया. लेकिन इस मुश्किल वक्त में श्रीमुरुगन के परिवार ने ऐसा निर्णय लिया, जिसने कई परिवारों के जीवन में खुशियां लौट आईं. परिजनों ने एक्टर के अंग दान करने की सहमति दी, जिसके बाद डॉक्टर्स ने मुरुगन के अंगों को सुरक्षित निकालकर जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया.

---विज्ञापन---

5 लोगों को मिला नया जीवन

रिपोर्ट्स की मानें तो, श्रीमुरुगन का लिवर सफलतापूर्वक किम्सहेल्थ अस्पताल में भर्ती एक मरीज को ट्रांसप्लांट किया गया है. वहीं उनका दिल वाल्व श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी को सौंपा गया. उनकी दोनों कॉर्निया रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी भेजी गईं, जिससे दो लोगों की रोशनी लौटा आई. इसके अलावा मुरुगन की त्वचा को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्किन बैंक में दान किया गया, जिससे गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी. मुरुगन भले ही आज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उन्हें इस कार्य के लिए हमेशा याद रखा जाएगा.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---