Madhuri Dixit Song: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट डांस परफॉरमेंस दिए हैं. लेकिन 33 साल पहले उनका एक गाना विवादों में घिर गया था. इस गाने को बोल को लेकर देशभर में आलोचना हुई और इसे बैन भी करना पड़ा था.

माधुरी दीक्षित का गाना

इस गाने को कुछ लोगों ने 'अश्लील' बताया, लेकिन आज ये कल्ट सॉन्ग्स में गिना जाता है. रिलीज के वक्त भी ये गाना खूब पॉपुलर हुआ था और आज भी बेहद पसंद किया जाता है. इस गाने माधुरी दीक्षित ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था. लेकिन उस वक्त ये गाना इतना कंट्रोवर्शियल रहा कि इसे दूरदर्शन और रेडियो पर बैन कर दिया गया. इस गाने को कई लोगों ने ‘अश्लील’ बताया और इसे लेकर देशभर में विरोध भी हुआ था. चलिए इस गाने के बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

90 के दशक का सुपरहिट सॉन्ग

इस गाने में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने डांस से हर किसी का दिल जीत लिया था. ये गाना 90 के दशक में सबसे बड़ा हिट साबित हो, माधुरी दीक्षित के परफॉरमेंस की खूब तारीफ भी हुई, लेकिन इस गाने के बोल पर खूब बवाल मचा था. आलम ये था कि उस वक्त गाने को टीवी और रेडियो पर बैन कर दिया गया था.

कौनसा गाना?

हम बात कर रहे हैं संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘खलनायक’ का का सुपरहिट सॉन्ग 'चोली के पीछे क्या है' की, जिसमें माधुरी दीक्षित ने जबरदस्त डांस किया था. इस गाने में नीना गुप्ता भी नजर आई थीं. साल 1993 में रिलीज हुए इस गाने ने आते ही तहलका मचा दिया. गाना खूब पसंद किया गया, लेकिन इसके बोल को लेकर हंगामा हो गया. गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ विवादों में घिर गया. इस गाने के बोल को कई लोगों ने अश्लील और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक करार दिया. इसे लेकर देशभर में विरोध हुआ, जिसके बाद सेंसर बोर्ड को इस गाने पर बैन भी लगाना पड़ा था.

---विज्ञापन---

दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो ने लगाया बैन

रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी दीक्षित के इस गाने को लकीर कई सांसदों ने कड़ा विरोध किया था. मामला कोर्ट तक पहुंचा और कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि गाने में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है. इसके बाद इस गाने को लेकर विरोध बंद हुआ था. इसके बाद भी दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो ने अपने स्तर पर गाने को बैन कर दिया, जिसके चलते कई सालों तक इसे टीवी और रेडियो पर नहीं बजाया गया.

---विज्ञापन---

2024 में आया रीमेक

साल 2024 में इस गाने का रीमेक आया, जिसके बाद एक बार फिर ये गाना सुर्खियों में छा गया. करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ में इस को नए तरीके से लाया गया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. आज भी ‘चोली के पीछे क्या है’ खूब पसंद किया गया जाता है. हालांकि 90 के दशक में रिलीज के वक्त इस गाने को लेकर काफी हंगामा हुआ था.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---