Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म की घोषणा बहुत पहले से ही हो गई है. इसके पोस्टर्स आ गए, गाने भी आ गए, मेकर्स फिल्म का छोटा सा टीजर भी रिलीज कर चुके हैं. लेकिन अब भी ये फिल्म रिलीज के लिए अटकी हुई है. हालांकि, अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ा एक लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है, जिसे सुनते ही सलमान के फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे.

कब रिलीज होगी सलमान खान की 'मातृभूमि'

सलमान खान की फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र की मानें तो मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस बनकर लगभग तैयार हो चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को रीशूट किया गया है और अभी इसमें कुछ VFX का काम बाकी है. रिपोर्ट्स की मानें तो मातृभूमि के साथ सलमान खान अपने फैंस को वो एक्सपीरियंस देंगे, जो उनकी पहले किसी भी फिल्म में ऑडियंस को नहीं मिला होगा. खबरों की माने तो जल्द ही इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने वाली है. इसके बाद मेकर्स तुरंत फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर देंगे.

---विज्ञापन---

पहले ईद 2026 पर रिलीज होनी थी फिल्म

बता दें सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' पहले ईद के मौके पर रिलीज होनी थी, लेकिन भारत और चीन के साथ सुधरते संबंध की वजह से इसमें कुछ बदलाव किए जाने का सुझाव दिया गया था, जिसके बाद फिल्म की रिलीज पोस्टपोन हो गई थी. हालांकि, इसकी कोई डेट तय नहीं हुई थी. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान होगा.

सलमान खान का वर्कफ्रंट

इस बात की पूरी उम्मीद है कि साल 2027 में सलमान खान की ये फिल्म जरूर रिलीज होगी. एक तरफ जहां उनके पास अपूर्व लाखिया की फिल्म मातृभूमि है, तो वहीं दूसरी तरफ सलमान वामशी पेडिपल्ली की फिल्म मॉन्स्टर में दमदार एक्शन करते हुए दिखेंगे. 'मॉन्स्टर' में सलमान साउथ अदाकारा नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. वहीं इस वक्त सलमान रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' होस्ट कर रहे हैं.

---विज्ञापन---