Karuppu OTT Release Date: सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म 'करुप्पू' सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म ऐसे तो सिनेमाघरों में 14 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से यह देरी से रिलीज हुई थी. हालांकि उसके बाद भी करुप्पू को सिनेमाघरों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की. सिनेमाघरों में इस मूवी ने 24 दिनों में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब यह ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. जिसको लेकर हाल ही में डिटेल्स सामने आ गई हैं.

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी करुप्पू

दरअसल, करुप्पू ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. जिसको लेकर हाल ही में प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में फिल्म करुप्पू के दो पोस्टर शेयर किए हैं और इसके कैप्शन में लिखा है, " गॉड मोड ऑन. करुप्पू प्राइम पर 12 जून को.

---विज्ञापन---

फैंस हुए करुप्पू की ओटीटी रिलीज से एक्साइटेड

फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. लोग इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "अब मजा आएगा. दूसरे ने लिखा, "प्राइम पर हिंदी वर्जन के लिए शुक्रिया. हिंदी दर्शन करुप्पू की प्राइम वीडियो पर रिलीज को लेकर काफी खुश हैं. बता दें कि फिल्म प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.

फिल्म ने अब तक कमा डाले इतने करोड़

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस मूवी की रिलीज को आज 25 दिन हो गए हैं. वहीं, रविवार तक यानी कि 24 दिनों में करुप्पू ने भारत में 193.46 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस मूवी ने दुनिया भर में कुल 304.14 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Netflix पर मौजूद हैं ये 6 धांसू कोरियन ड्रामा, क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानी देख फटी रह जाएंगी आंखें

---विज्ञापन---