Kartik Aaryan and Sreeleela film: कार्तिक आर्यन और श्रीलीला स्टारर रोमांटिक थ्रिलर की रिलीज डेट सामने आ गई है. अब तक इस फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं किया गया है. इस फिल्म को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है. जब साल 2025 में इस फिल्म का पहला टीजर आया था, तो ऐसी चर्चा शुरू हो गई थी कि ये फिल्म ‘आशिकी 3’ हो सकती है. हालांकि, बाद में सामने आया कि ये ‘आशिकी 3’ नहीं बल्कि एक अलग फिल्म है. अभी मेकर्स ने इस फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया है.
कब रिलीज होगी कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की फिल्म
हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर जारी किया, जिसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला एक-दूसरे के सामने बैठे नजर आ रहे हैं. दोनों के आस-पास हरियाली है और चाय भी रखी है. इसी के साथ बताया गया है कि फिल्म 30 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी.
फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, 'एक नई कहानी, जो आपके दिल में बस जाएगी. बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है. इसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला नजर आएंगे. अनुरागबसु के निर्देशन में बनी ये 'अनटाइटल्ड' (बिना नाम वाली) फिल्म है. इसके निर्माता भूषण कुमार हैं. ये 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.'
पहले 2025 में रिलीज होने वाली थी फिल्म
रिलीज डेट सामने आने के बाद इसे लेकर फैंस और भी एक्साइटेड हो गए हैं. वहीं कई फैंस ने फिल्म का नाम बताने की अपील की. इस प्रोजेक्ट की घोषणा पहली बार फरवरी 2025 में एक प्रमोशनल वीडियो के जरिए की गई थी, जिसमें कार्तिक और श्रीलीला नजर आए थे. शुरुआत में इसे दिसंबर 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया. अब ये फिल्म 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.