Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान के बाद कुछ ऐसा बयान दिया कि सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. कंगना ने रविवार देर रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर कर बताया कि ‘दिमागी नक्सली’ कौन लोग हैं.
कंगना रनौत बताया कौन होते हैं ‘दिमागी नक्सली’?
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा, “अपने आस-पास देखिए, जो लोग लगातार भारत के दुश्मनों को तो इंसान जैसा दिखाते हैं और देश बनाने या सीमाओं की रक्षा करने वालों को बुरा-भला कहते हैं. वो खुद को फेमिनिस्ट और मॉडर्न बताते हैं, लेकिन बुर्के का बचाव करते हैं और आतंकवादियों को 'मिलिटेंट' कहते हैं.”
आगे एक्ट्रेस ने कहा, “वो इस बात पर जोर देते हैं कि हर किसी को अपनी मर्जी से जीने की आजादी होनी चाहिए, भले ही इसके लिए संस्कृति, सभ्यता या बुनियादी तहजीब से समझौता करना पड़े.” आगे उन्होंने लिखा, “जब तक कि वो कोई अपराध न करें. लेकिन जाहिर है, जब आप इंसानों की जानवरों जैसी प्रवृत्तियों को बढ़ावा देते हैं और उन्हें बिना किसी रोक-टोक के छोड़ देते हैं, तो सीमाएं लांघी ही जाती हैं. ऐसे ही लोग “दिमागी नक्सली” होते हैं."
सावधान रहने की दी सलाह
आगे अपने नोट में कंगना ने आम लोगों को ऐसे लोगों से सावधान रहने की सलाह भी दी. उन्होंने लिखा, “अपने आस-पास ऐसे लोगों को पहचानिए, भांपिए और उनसे दूर भागिए. ये दिमागी नक्सली हैं. ये गोलियां नहीं चलाएंगे बल्कि दीमक की तरह आपके दिमाग और जमीर को खा जाएंगे. इसलिए भागिए.”
कंगना रनौत का वर्कफ्रंट
कंगना रनौत बीते कई दिनों से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. NEET प्रोटेस्ट से लगातार कंगना कुछ न कुछ बयान दे रहज हैं. बात करें करियर की तो एक्टिंग के साथ कंगना रनौत इन दिनों राजनीती में भी काफी एक्टिव हैं. इस साल वो फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं. वहीं हाल ही में उन्होंने ‘क्वीन 2’ की शूटिंग खत्म की है.