Kangana Ranaut Reacts Revolver Rani Kissing Scene Controversy: साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' का एक पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है. फिल्म के किसिंग सीन को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से दावा किया जा रहा था कि शूटिंग के दौरान कंगना रनौत ने अपने को-स्टार वीर दास के होंठ पर इतनी जोर से काट लिया था कि उन्हें चोट लग गई थी. अब इस पूरे मामले पर पहले वीर दास और फिर कंगना रनौत ने खुलकर रिएक्शन दिया है.

वीर दार ने वायरल कहानी पर क्या कहा?

कॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस कहानी को पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने साफ कहा कि यह घटना कभी हुई ही नहीं. वीर ने लिखा, 'यह कहानी पूरी तरह मनगढ़ंत है. कंगना सेट पर बेहद प्रोफेशनल थीं और मैं आज भी उन्हें शानदार कलाकार मानता हूं. उनके खिलाफ लगाया गया यह आरोप गलत है. हां, बाद में उन्होंने मेरी कॉमेडी को लेकर मुझे आतंकवादी कहा था, लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान हमारे बीच कोई दिक्कत नहीं थी.'

---विज्ञापन---

कंगना का रिएक्शन वायरल

वीर दास के इस बयान के बाद कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिएक्शन दिया. उन्होंने वीर का शुक्रिया अदा करते हुए उन लोगों पर निशाना साधा, जिन्होंने इस तरह की अफवाहें फैलाईं. कंगना ने तंज भरे अंदाज में लिखा, 'धन्यवाद वीर. लेकिन वह कौन है? ऐसा लगता है कि कोई अजीब औरत अपनी शैतानी सेक्स फैंटेसी पूरी करने के लिए हमारा इस्तेमाल कर रही है. यह कैसी अजीब कहानी है कि मैं तुम्हारा खून पी रही हूं और तुम 10 साल बाद भी सदमे में हो.'

'रिवॉल्वर रानी' से जुड़ा है पूरा मामला

दरअसल, यह विवाद हाल ही में तब फिर चर्चा में आया जब पत्रकार सिमी चंडोक ने एक पॉडकास्ट में दावा किया कि 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग के दौरान किसिंग सीन करते समय कंगना डायरेक्टर के 'कट' बोलने के बाद भी नहीं रुकीं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंगना ने वीर के होंठ पर इतनी जोर से काटा कि खून निकल आया था.

---विज्ञापन---

वीर दास ने सभी दावों को बताया झूठा

हालांकि, अब वीर दास ने खुद सामने आकर इन सभी दावों को झूठा बता दिया है. उनके बयान के बाद कंगना ने भी पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की और अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया. बता दें, कि 'रिवॉल्वर रानी' का डायरेक्शन साई कबीर श्रीवास्तव ने किया था. फिल्म में कंगना रनौत और वीर दास के अलावा पीयूष मिश्रा, ज़ाकिर हुसैन और ज़ीशान कादरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. अब दोनों कलाकारों के बयानों के बाद इस पुराने विवाद पर एक तरह से विराम लग गया है.

---विज्ञापन---