Jennifer Winget Haldi Ceremony: टीवी की मशहूर अदाकारा जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. 16 जुलाई को UK के वेस्ट वेल्स में विलियम इस्माइल से एक्ट्रेस ने शादी रचाई. इसकी जानकारी खुद जेनिफर अपने सोशल मीडिया पर दिया था. वहीं अब जाकर एक्ट्रेस ने शादी से पहले के फंक्शन्स की तस्वीरें शेयर की हैं. जेनिफर ने हाल ही में अपनी हल्दी सेरेमनी की शानदार तस्वीरें शेयर की, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं. फोटोज और वीडियो में जेनिफर अपने करीबी दोस्त और परिवार के साथ हल्दी एन्जॉय एन्जॉय करती नजर आ रही हैं.
जेनिफर विंगेट की हल्दी सेरेमनी
अपनी हल्दी में जेनिफर विंगेट हरे रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि उनके पति विलियम सफेद शेरवानी में देसी लुक में दिखें. तस्वीरों में जेनिफर को दिल खोलकर नाचते, दोस्तों के साथ मस्ती करते, हल्दी लगवाते और एन्जॉय करते देखा जा सकता है.
जेनिफर ने दोस्तों को कहा शुक्रिया
अपने सोशल मीडिया पर हल्दी सेरेमनी की एक वीडियो शेयर करते हुए जेनिफर ने कैप्शन में अपने दोस्तों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, 'मेरी हल्दी सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं थी… बल्कि प्यार से भरा एक पल था. जब भी मैं इन तस्वीरों को देखती हूं, तो मुझे कुछ नया नजर आता है… एक मुस्कान, एक गले मिलना, कोई हमें चीयर कर रहा है, कोई ये पक्का कर रहा है कि सब कुछ एकदम सही हो. मैं जानती हूं कि लोग अक्सर कहते हैं कि वे अच्छे दोस्त पाकर लकी हैं, लेकिन मैं तो सबसे ज्यादा लकी हूं!!!!'
आगे एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने जिंदगी में जरूर कुछ बहुत अच्छा किया होगा जो मुझे आप जैसे दोस्त मिले. इस दिन को प्लान करने के लिए, मुझे इतना ज्यादा प्यार करने के लिए, मुझे इतना हंसाने के लिए कि मेरे गाल दुखने लगें, और मुझे यह याद दिलाने के लिए कि जिंदगी के सबसे बड़े तोहफे वे लोग हैं जो हर मुश्किल में आपके साथ खड़े रहते हैं, आप सभी का शुक्रिया. मेरे सबसे पसंदीदा लोगों को फ्रेंडशिप डे की बधाई. आप मेरी जिंदगी के सबसे बड़े आशीर्वादों में से एक हैं और हमेशा रहेंगे.'
दोस्त ने दिखाई खूबसूरत झलक
जेनिफर की हल्दी में उनकी दोस्त हरलीन सेठी भी शामिल हुई थीं. हरलीन ने अपने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत शेयर की हैं. फोटोज में हरलीन अपनी दोस्त जेनिफर के साथ डांस-मस्ती करती नजर आ रही हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए हरलीन ने लिखा, 'यारी-दोस्ती हल्दी'.
जेनिफर विंगेट की शादी
बता दें जेनिफर विंगेट ने पहली शादी टेलीविजन एक्टर करण सिंह ग्रोवर से रचाई थी. हालांकि नवंबर साल 2014 में दोनों अलग हो गए और फिर 2016 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया था. हाल ही में जेनिफर विंगेट ने अपनी दूसरी शादी विलियम इस्माइल से की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पति विलियम इस्माइल सिंगापुर में रहने वाले एक फाइनेंस प्रोफेशनल हैं. जहां जेनिफर ने फिल्मी दुनिया से जुड़ी रही हैं, विलियम ने लाइमलाइट से बिल्कुल दूर अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक प्राइवेट रखा है.