Jugni Song Jacqueline Fernandez Controversy: बीते महीने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अब अपने नए गाने 'जुगनी' को लेकर चर्चा में रहीं. 15 जुलाई को रिलीज हुए इस गाने ने एक नया विवाद खड़ा दिया था. दरअसल इस गाने में जैकलीन फर्नांडिस के कुछ ऐसे सीन्स थे, जिन्हें देखकर लोग भड़क उठे थे. 'जुगनी' म्यूजिक वीडियो में जैकलीन के साथ वार्डरोब मालफंक्शन हो गया था.

'जुगनी' को लेकर मचा बवाल

इस गाने को बी प्राक और सोनू ठुकराल ने गया है. गाने 'जुगनी' में एक क्लोजअप शॉट है, जिसमें जैकलीन रिवीलिंग ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं और डांस कर रही हैं. लेकिन, ब्लाउज लूज होने के चलते जैकलीन वार्डरोब मालफंक्शन की चपेट में आ गईं. इसी सीन को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था. लोगों ने इसे शर्मनाक बताया तो कई का कहना था कि मेकर्स ने जानबूझकर ये रिवीलिंग पार्ट रखा था. विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने वीडियो को हटाने या जैकलीन के इस सीन को हटाने की जगह बस वीडियो में उस हिस्से को ब्लर कर दिया था.

---विज्ञापन---

सिंगर सोनू ठुकराल ने दर्ज कराई शिकायत

वहीं अब सिंगर सोनू ठुकराल ने अपने इस गाने को लेकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है. अपने इंस्टाग्राम पर पुलिस को शिकायत पत्र सौंपते हुए सोनू ने एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'मैंने अपने गाने "जुगनी" को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. क्लिप को AI का इस्तेमाल करके एडिट भी किया गया है और उस AI-जनरेटेड क्लिप को आगे फैलाया जा रहा है. मैं जल्द ही इस बारे में सबके सामने बात करूंगा.'

सिंगर ने बताया कि उनके नए गाने 'जुगनी' को गलत तरीके से इस्तेमाल किया है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि इसके वीडियो क्लिप्स AI से एडिट और जनरेट कर शेयर किए गए हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---