सिनेमा और कला की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. अपनी शानदार एक्टिंग और कमाल की कॉमेडी से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले एक मशहूर अभिनेता का निधन हो गया है. 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए इस दिग्गज स्टार को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अपनी बेहतरीन कला के लिए देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए इस एक्टर के चले जाने से पूरा फिल्म जगत शोक में डूब गया है. आइए जानते हैं कौन थे यह मशहूर अभिनेता…
छाती में दर्द से हुआ निधन
ईरानी सिनेमा (Iranian Cinema) के महान और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक अकबर अब्दी (Akbar Abdi) का शुक्रवार, 24 जुलाई को निधन हो गया है. 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.
थिएटर से शुरू किया सफर
साल 1960 में तेहरान में जन्मे अकबर अब्दी ने 1979 में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद छोटे-छोटे नाटकों से एक्टिंग की शुरुआत की थी. साल 1982 में वे टीवी इंडस्ट्री से जुड़े और 1983 के एक बेहद हिट टीवी शो से उन्हें देश भर में बड़ी पहचान मिली.
कॉमेडी और अलग किरदारों में महारत
साल 1984 में फिल्मों में कदम रखने वाले अकबर अब्दी को अपनी कमाल की टाइमिंग और चेहरे के हाव-भाव के लिए जाना जाता था. उन्होंने कॉमेडी से लेकर गंभीर किरदारों तक को बड़े पर्दे पर जीवंत किया. उन्होंने कई फिल्मों में महिला और बच्चे तक के चुनौतीपूर्ण रोल भी निभाए.
जीते कई बड़े नेशनल अवॉर्ड्स
अपनी बेहतरीन कला के लिए उन्हें ईरान सरकार द्वारा संस्कृति और कला के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा उन्होंने प्रतिष्ठित 'फजर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में दो बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का बड़ा पुरस्कार भी अपने नाम किया था.
राष्ट्रपति ने व्यक्त किया शोक
अकबर अब्दी के निधन की खबर सामने आने के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची सहित देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया है. उन्होंने सिनेमा और कला जगत में उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की.