Hema Malini: सोमवार 20 जुलाई को नई दिल्ली में संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी शामिल हुईं. सत्र के बाद, उन्हें 'कॉकरोच जनता पार्टी' द्वारा आयोजित 'संसद चलो' मार्च को लेकर बात करते हुए देखा गया. ANI से बात करते हुए, हेमा मालिनी ने कहा कि इस तरह से विरोध करने से कुछ हासिल नहीं होगा.

हेमा मालिनी ने CJP प्रोटेस्ट को कहा बेफिजूल

संसद के बाहर CJP के विरोध प्रदर्शन पर बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, 'अगर कुछ समस्या है तो अच्छी तरह से चर्चा करनी चाहिए. ऐसे विरोध करने के बजाय कोई काम नहीं होगा. और अगर देश के जितने युवा हैं, शिक्षा प्रणाली है, इसके लिए हमारी मोदी सरकार हमारे साथ है. बहुत काम किया है उसके लिए.'

---विज्ञापन---

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोलीं हेमा मालिनी?

आगे एक्ट्रेस ने कहा, 'अभी ये जो आप विरोध कर रहे हैं इसका कोई मतलब ही नहीं है. इतना ही मैं कहूंगी, बात करके हल करना चाहिए… छात्रों को आप शामिल करते हैं, विचारों को गुमराह नहीं करना चाहिए ना? बराबर बताना चाहिए क्या समस्या है. उन्हें कुछ अच्छा करने में खुश होना चाहिए.' शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हेमा मालिनी ने सीधा जवाब न देते हुए कहा कि सरकार इस विषय पर जो भी उचित कदम होगा, वो उठाएगी.

कंगना रनौत ने कही ये बात

इस दौरान बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी मीडिया से बात करते हुए इस प्रदर्शन पर सवाल उठाए. कंगना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि., 'संसदीय सत्र का उद्देश्य ही हर मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करना है. हंगामा करके सरकार पर दबाव बनाना और यह तय करने की कोशिश करना कि किसे पद पर रखा जाए और किसे हटाया जाए, पूरी तरह से गलत है.'

---विज्ञापन---

CJP के सपोर्ट में ये बॉलीवुड सितारे

CJP प्रोटेस्ट को लेकर जहां एक तरफ बॉलीवुड के कई सेलेब्स को बीजेपी का सपोर्ट मिल रहा है. वहीं, दूसरी तरफ कई फिल्मी हस्तियों ने CJP को सपोर्ट भी किया है. दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी और एक्टर प्रकाश राज ने जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और अपना समर्थन जताया. इसके अलावा सोशल मीडिया पर सोनी राजदान, जीनत अमान, अभय देओल, सोनाक्षी सिन्हा, ओमी वैद्य, इमरान खान, नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह जैसे कलाकार भी इस आंदोलन और सोनम वांगचुक के अनशन के समर्थन में अपनी राय रख चुके हैं.

---विज्ञापन---