Anupriya Nagar on Ranbir Kapoor playing Lord Rama in Ramayana: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण (Ramayana) का इंतजार हर कोई कर रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. उनके साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं. हाल ही में, फिल्म हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने रामायण में रणबीर के राम बनने पर अपना रिएक्शन दिया है.
'राम' बनने पर क्या बोलीं 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर
हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर शोभिनव सत्या से तुलना करते हुए अपनी बात रखी और कहा कि सिर्फ नॉन-वेज छोड़ना काफी नहीं है. सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अनुप्रिया ने कहा- "शोभिनव सत्या ने महाराज जी का किरदार निभाया. आज भी लोग उन्हें महाराज जी ही मानते हैं. रामायण के मामले में भी ऐसा ही है. फिल्म की टीम उस एक्टर को राम ही मानती है."
सिर्फ नॉन-वेज छोड़ना काफी नहीं
अनुप्रिया ने आगे कहा, "जैसा कि प्रेमानंद महाराज ने कहा है, एक एक्टर का चरित्र और खान-पान सही होना चाहिए. वो किससे मिलते हैं, कहां देखे जाते हैं, कहां जाते हैं- ये सब भी मायने रखता है. भले ही आप सफलता के उस मुकाम पर पहुंच गए हों, फिर भी आपको विनम्र रहना होगा. सिर्फ नॉन-वेज छोड़ना ही काफी नहीं है."
शूटिंग से पहले रोज होता था हनुमान चालीसा का पाठ
इसपर आगे बात करते हुए अनुप्रिया नागर ने बताया कि एक दर्शक ने हनुमान अंश देखने से पहले नॉन-वेज छोड़ दिया था. उन्होंने कहा, "सोचिए अगर दर्शक ऐसा कर रहे हैं तो एक्टर की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. नॉन-वेज खाना छोड़ना तो बस एक बात है. ऐसी कई चीजें हैं जो आपको करनी चाहिए. आपको एक संकल्प लेना चाहिए, जैसे हमारी फिल्म के दौरान हमारी पूरी टीम शूटिंग से पहले रोज हनुमान चालीसा का पाठ करती थी."
भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर ने छोड़ा नॉन-वेज
बता दें रणबीर कपूर ने फिल्म रामायण में भगवान राम के किरदार के लिए नॉन-वेज और निकोटिन छोड़ दिया था. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा. रणबीर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगे. हाल ही में इस फिल्म से उनका पहला लुक सामने आया है. ये फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज होनी है.