Gulshan Kumar Song: गुलशन कुमार आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन उनकी संगीत विरासत हमेशा के लिए अमर है. उनके दिए हुए गानों के बोल आज भी दर्शकों के दिलों पर बसे हुए हैं. संगीत की दुनिया में आज भी उनकी कंपनी सबसे आगे हैं. 90 के दशक में उन्होंने संगीत जगत को एक ऐसी नई ऊंचाई दी, जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. उन्हें 'कैसेट किंग' कहा जाता था और उन्होंने भक्ति संगीत को 1980 और 1990 के दशक में सस्ते कैसेटों के जरिए घर-घर पहुंचाया और आज वही संगीत आज भी मोबाइल फोन और इंटरनेट पर अरबों बार देखा जा रहा है.

गुलशन कुमार का सुपरहिट सॉन्ग

आज हम आपको गुलशन कुमार के एक ऐसे गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसने यूट्यूब पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और हर रोज करोड़ो की कमाई कर रहा है. इस गाने की धुन सुनकर आज भी दर्शक मंत्रमुग्द हो जाते हैं. वैसे इसे गाया तो हरिहरन ने हैं. लेकिन इसके म्यूजिक वीडियो में गुलशन कुमार दिखते हैं, जो इस गाने की असली पहचान हैं.

---विज्ञापन---

कौनसा गाना?

हम बात कर रहे हैं 'श्री हनुमान चालीसा' वीडियो की, जिसमें गुलशन कुमार दिखाई देते हैं. मई 2011 में टी-सीरीज के भक्ति चैनल पर आया ये वीडियो नवंबर 2025 में 5 अरब व्यूज पार कर गया. गुलशन कुमार को दुनिया छोड़कर गए सालों बीत रहे हैं, लेकिन गाने में शामिल चेहरा एक ऐसे डिजिटल रिकॉर्ड का हिस्सा बना, जो दुनियाभर में चर्चा का विषय बना.

सालों बाद भी गुलशन कुमार की धूम

हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ये गाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और इसकी सबसे बड़ी वजह गुलशन कुमार खुद हैं. सालों पेहलेर गुलशन कुमार ने इस बात को बखूबी समझ लिया था कि भारत में भक्ति संगीत का बाजार बहुत बड़ा है. उनकी कंपनी टी-सीरीज ने शुरुआती सालों में भजन और धार्मिक गीतों के कैसेट बड़े पैमाने पर निकाले. गुलशन कुमार की कारोबारी समझ ये थी कि संगीत केवल फिल्म देखने वाले लोगों की जरूरत नहीं है. मंदिर जाने वाला, घर में पूजा करने वाला और छोटे शहर में रहने वाला व्यक्ति भी संगीत का बड़ा ग्राहक हो सकता है. बाद में यही सोच टी-सीरीज के डिवोशनल कैटलॉग की बड़ी ताकत बनी.

---विज्ञापन---

'श्री हनुमान चालीसा' ने बनाए कई रिकॉर्ड

'श्री हनुमान चालीसा' वीडियो 10 मई 2011 को जारी हुआ और इसने 2020 में एक अरब व्यूज पार किए. 2023 में ये तीन अरब तक पहुंचा और नवंबर 2025 में पांच अरब के पार चला गया. उस समय ये वीडियो भारत का पहला ऐसा यूट्यूब अपलोड बताया, जिसने पांच अरब व्यूज का आंकड़ा पार किया. ये सचमुच में बहुत बड़ा और अद्भुत रिकॉर्ड था. आमतौर पर किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका नाम किताबों, पुरस्कारों या स्मारकों तक सीमित रहता है लेकिन गुलशन कुमार के मामले में ऐसा नहीं हुआ. लेकिन गुलशन कुमार की बात ही अलग है. उनके पुराने भजन नए वीडियो बनकर आए, पुराने संगीत को नए डिजिटल प्लेटफॉर्म मिले और टी-सीरीज ने अपने डिवोशनल कंटेंट को इंटरनेट पर फैलाया और आज पूरी दुनियाभर में गुलशन कुमार और टी-सीरीज का सिक्का चलता है.

आज गुलशन कुमार की विरासत उनके बेटे आगे लेकर जा रहे हैं. बड़ी-बड़ी फिल्में और हजारों गानें हर साल टी-सीरीज के बैनर तले तैयार होते हैं. दर्शक इन्हें भरपूर प्यार भी दे रहे हैं.

---विज्ञापन---