Gujju Love Guru Death: सोशल मीडिया पर छाए मशहूर गुजराती इन्फ्लुएंसर 'गुज्जू लव गुरु' यानी चंदन राठौड़ का निधन हो गया है. 17 सितंबर को भाभर के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में उनकी मौत हो गई है. उनके निधन से उनके फैंस सदमे में हैं. हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चंदन राठौड़ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
एक्सीडेंट में इन्फ्लुएंसर चंदन राठौड़ का निधन
चंदन राठौड़ की इंस्टाग्राम जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी. उनके अकाउंट पर 1.8 मिलियन फॉलोअर्स थे. इसके अलावा यूट्यूब पर भी उनकी खास पकड़ थी. वो कॉमेडी और सामाजिक संदेशों वाले वाले वीडियो रील बनाते थे. अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही चंदन ने इंस्टाग्राम पर एक एक वीडियो बनाई थी, जो अब खूब वायरल हो रही है. इस वीडियो में वो अपनी जिंदगी की अनिश्चितता और मौत कर रहे थे.
गुजरती फिल्मों में भी किया काम
अपने मजेदार कंटेंट से राठौड़ ने अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई थी. वो खासकर अपनी स्थानीय बोली और कॉमेडी के जरिए सामाजिक संदेश देने के लिए जाते थे. सोशल मीडिया करियर के अलावा उन्होंने गुजराती फिल्मों और कॉमेडी शो में भी काम किया था.
अपने आखिरी वीडियो में चंदन राठौड़ ने जिंदगी की अनिश्चितता के बारे में बात की थी. उन्होंने मौत को ही एकमात्र सच्चाई बताया था. ये बातें भी उन्होंने अपने अंदाज में की थीं. उनकी मौत की खबर के बाद, उनकी आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फॉलोअर्स लगातार उनकी निधन पर शोक जता रहे हैं.