बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और जल्द ही इसका ट्रेलर रिलीज होने वाला है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच कुछ समय पहले खबरें सामने आई थीं कि रणबीर कपूर ‘धूम 4’ का हिस्सा बन सकते हैं अब इन खबरों पर रणबीर कपूर ने खुद चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई बताई है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली में हुआ था. उन्होंने नोएडा के जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इंजीनियरिंग के बाद एक्ट्रेस ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कई बड़े ब्रांड्स के लिए काम किया. कृति ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. पहली ही हिंदी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड मिला.
अपने करियर में कृति सेनन ने ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका छुपी’, ‘मिमी’, ‘भेड़िया’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘क्रू’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता. खास तौर पर ‘मिमी’ में सरोगेट मां के किरदार ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला. आज कृति सेनन बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं.
कलर्स पर आने वाले पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 का फिनाले हो चुका है. टीवी स्टार्स अली गोनी और जन्नत जुबैर इस शो के विनर रहे.
Indian Idol 16 के टॉप-6 फाइनलिस्ट में सुहैल सूफी, अंशिका चोंकर, मनराज वीर सिंह, मयसिमे बोसु, ज्योतिर्मय नायक, तमिष्क शुक्ला के नाम शामिल थे. फिनाले एपिसोड संडे 26 जुलाई की रात टेलीकास्ट हुआ. मनराज वीर सिंह, ज्योतिर्मयी नायक और तनिष्क शुक्ला शो के टॉप-3 में शामिल थे. इस स्पेशल एपिसोड में जजेस बादशाह, विशाल डडलानी, कुमार सानू, श्रेया घोषाल तो मौजूद थे ही इनके अलावा शहनाज गिल भी स्पेशल मेहमान बनकर पहुंचीं. बात करें शो की विनर की तो ज्योतिर्मयी ने इंडियन आइडल-16 की ट्रॉफी जीती. इसके साथ उन्हें 20 लाख रुपये का कैश प्राइज भी दिया गया.
Entertainment News Live: कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' अब खत्म हो चुका है और इसके साथ ही हमारे पास तीसरे सीजन के विनर्स के नाम भी आ चुके हैं. टीवी स्टार्स अली गोनी और जन्नत जुबैर सबसे ज्यादा स्टार्स के साथ शो के विनर रहे. शुरुआत से ही दोनों के बीच जबरदस्त तालमेल देखने को मिला और अब फाइनली ये जोड़ी विनर साबित हुई.
Kriti Sanon Birthday: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन 36 साल हो गईं. कृति आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपनी दमदार एक्टिंग, बेमिसाल खूबसूरती और कड़ी मेहनत के दम पर वो लगातार इंडस्ट्री में नाम कमा रही हैं. साल 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' से कृति सेनन ने अपने करियर की शुरुआत की थी. एक शानदार एक्ट्रेस के साथ ही कृति एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं.
Indian Idol 16 Winner: टीवी के मोस्ट पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के 16वें सीजन का 10 महीने लंबा सफर आखिरकार ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो गया. इसी के साथ 'इंडियन आइडल 16' को अपना विनर भी मिल गया है. ओडिशा की 24 साल की ज्योतिर्मयी नायक ने अपने सभी कॉम्पिटिशन को हराते हुए शो की चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.