Eetha Teaser Out: सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' के पहले शो के साथ ही मेकर्स ने दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. थिएटर्स में इस फिल्म के साथ बॉलीवुड की 'स्त्री' यानी श्रद्धा कपूर की सबसे प्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है. टीजर में श्रद्धा कपूर का अवतार और उनकी एक्टिंग इतनी खौफनाक और दमदार है कि इसे देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. सोशल मीडिया पर भी इसके वीडियो क्लिप्स आते ही आग की तरह वायरल हो रहे हैं और फैंस श्रद्धा के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

स्टेज पर बच्चे को जन्म देने का खौफनाक सीन

फिल्म 'ईथा' का टीजर बेहद झकझोर देने वाला है. टीजर की शुरुआत में श्रद्धा कपूर एक प्रेग्नेंट महिला के रूप में पारंपरिक मराठी तमाशा स्टेज पर दर्द से बुरी तरह चीखती और कराहती हुई नजर आती हैं. इस भयंकर दर्द और गंभीर हालत के बीच भी वह स्टेज पर ही अपने बच्चे को जन्म देती दिखाई देती हैं, जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है.

---विज्ञापन---

'नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी'

टीजर में घुंघरुओं की झंकार के बीच श्रद्धा कपूर का एक बेहद दमदार और कड़क बैकग्राउंड वॉयसओवर सुनाई देता है. वह कहती हैं, "पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी… पर नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी." इसके तुरंत बाद पीछे से एक भारी आवाज आती है, "तो बन जा मिसाल." यह डायलॉग फिल्म की कहानी की गहराई को साफ बयां करता है.

नौवारी साड़ी और कड़क लावणी डांस

टीजर में श्रद्धा कपूर को पारंपरिक नौवारी साड़ी पहने, बालों में गजरा और माथे पर बड़ी सी बिंदी लगाए एक ठेठ मराठी तमाशा डांसर के रूप में दिखाया गया है. वह बेहद आक्रामक और एनर्जेटिक अंदाज में लावणी डांस करती नजर आ रही हैं. उनके चेहरे पर गुस्सा, दर्द और कला के प्रति अनोखा जुनून साफ दिखाई दे रहा है.

---विज्ञापन---

रक्षाबंधन के मौके पर रणदीप हुड्डा संग मचेगा तहलका

'लुका छुपी' और 'मिमी' जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. श्रद्धा के इस लीक से हटकर किरदार को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं और यह फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---