Choreographer Bosco Martis hospitalised: रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस को सीने में जकड़न और बेचैनी महसूस होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 27 जून को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद बॉस्को को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

एक हफ्ते से मेडिकल निगरानी में बॉस्को मार्टिस

सूत्रों के मुताबिक, बॉस्को को सीने में बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से सलाह ली और डॉक्टर ने एहतियात के तौर पर आगे की जांच और मेडिकल प्रक्रियाओं के लिए उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती होने को कहा. एक अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉस्को पिछले एक हफ्ते से मेडिकल निगरानी में हैं. अस्पताल में तेजी से उनका इलाज जारी है. इस दौरान उनके कई टेस्ट और स्कैन किए गए हैं, जबकि मेडिकल एक्सपर्ट्स लगातार उन पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं.

---विज्ञापन---

शुरुआती रिपोर्ट में भले ही बॉस्को की हालत नॉर्मल बताई जा रही है, लेकिन मेडिकल टीम ने उन्हें लगातार ऑब्जर्वेशन में रखने का फैसला किया है. बॉस्को के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आते ही फैन्स परेशान हो गए. सोशल मीडिया पर लगातार उनके अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

कौन हैं बॉस्को मार्टिस

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि बॉस्को मार्टिस एक मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर हैं, जिन्होंने कई नेशनल अवॉर्ड जीते हैं. उन्हें मशहूर 'बॉस्को-सीजर' जोड़ी के हिस्से के तौर पर सबसे ज्यादा पहचान मिली है. बॉस्को ने सीजर गोंसाल्वेस के साथ 75 से ज्यादा फिल्मों और 700 म्यूजिकल सीन की कोरियोग्राफी की है और अब भी लगातार बॉलीवुड फिल्मों से जुड़े हुए हैं.

---विज्ञापन---

कई बड़ी फिल्मों से जुड़े हैं बॉस्को

बॉस्को ने 'कॉकटेल' फिल्म के मशहूर गाने 'तुम्हीं हो बंधु' की कोरियोग्राफी की है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने काम किया था. इसके अलावा उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ कई फिल्मों में काम किया है और हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म 'वाराणसी' के लिए फिर से उनके साथ जुड़े हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---