Drishyam The Conclusion: अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम - द कनक्लूजन', 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. ये फिल्म पॉपुलर हिंदी फ्रैंचाइजी 'दृश्यम' की तीसरी किश्त है. फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी शिकायत के पास कर दिया है.

सेंसर बोर्ड से पास हुई 'दृश्यम - द कनक्लूजन'

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम - द कनक्लूजन' को सेंसर बोर्ड ने U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है. खास बात ये है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में किसी भी तरह का बदलाव करने को नहीं कहा है. इसमें एक भी कट लगाने या फिर ऑडियो-वीडियो संबंधी किसी भी तरह का बदलाव करने को नहीं कहा है. कुल मिलाकर अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सेंसर बोर्ड को किसी भी तरह की शिकायत नहीं हुई है.

---विज्ञापन---

'दृश्यम - द कनक्लूजन' का रन टाइम

28 सितंबर को सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया और अब ये फिल्म 16+ ऑडियंस के बीच 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म का टोटल रन टाइम 150 मिनट है. यानी कि फिल्म करीब ढाई घंटे लंबी होगी. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी दिक्कत के एक बार में पास कर दिया है.

'दृश्यम - द कनक्लूजन' स्टारकास्ट

बता दें दृश्यम फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2015 में आई 'दृश्यम' से हुई थी. इसके बाद साल 2022 में दृश्यम 2 औ और अब 'दृश्यम द कन्क्लूजन' आ रही है. इसके जरिए लीड रोल में अजय देवगन एक बार फिर अपने आइकाॅनिक किरदार विजय सालगांवकर के रूप में वापसी कर रहे हैं, जो अपने परिवार की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. उनके साथ तब्बू पूर्व आईजी मीरा देशमुख के रूप में और रजत कपूर उनके पति महेश देशमुख के रोल में नजर आएंगे, जो अपने बेटे के लिए इंसाफ की आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं. फिल्म में एक्ट्रेस श्रिया सरन अजय देवगन की पत्नी और उनकी बेटियों अंजू और अनु के किरदारों में इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी वापसी कर रही हैं. इस बार की कहानी और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए दो नए दमदार कलाकारों की एंट्री हुई है, जिसमें जयदीप अहलावत क्राइम ब्रांच के सख्त एसपी राजीव सिंह तोमर की भूमिका निभा रहे हैं और प्रकाश राज एक दमदार किरदार में नजर आएंगे.

---विज्ञापन---