Kartik Aaryan Health Update: हाल ही में कबीर के डायरेक्शन के बन रही एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते समय बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा. कार्तिक की ये सर्जरी पूरी तरह से सफल रही है और वो इलाज के बाद अपने घर भी आ गए हैं.
सफल रही कार्तिक आर्यन की घुटने की सर्जरी
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मैनेजर के मुताबिक एक्टर अभी ठीक हो रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही शूटिंग पर फिर से लौट आएंगे. अभिनेता के मैनेजर ने कहा, ‘कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्म के सेट पर एक्शन सीन करते समय घुटने में चोट लग गई थी. उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई और अब वह घर वापस आ गए हैं. आराम कर रहे हैं और ठीक हो रहे हैं. वो जल्द ही सेट पर वापस आएंगे.'
कार्तिक आर्यन को चोट कैसे लगी?
रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन कुछ दिनों पहले ही डायरेक्टर कबीर खान के साथ अगली फिल्म के लिए जुड़े थे. जहां वो अपनी आने वाली फिल्म के लिए एक जबरदस्त एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे. वहीं, शूटिंग के दौरान कार्तिक के घुटने में गंभीर चोट लग गई थी. इस फिल्म के लिए कार्तिक एक्शन कोच के साथ कड़ी ट्रेनिंग भी कर रहे थे. पर मुश्किल एक्शन सीन की तैयारी से पहले ही चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर ने सर्जरी करने की सलाह दी.
'नागजिला' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन इस साल आई फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा…' में अनन्या पांडे के साथ नजर आए थे. जल्द ही वो करण जौहर बैनर की फिल्म ‘नागजिला’ में नजर आने वाले हैं.