Ranbir Kapoor Confronts Paparazzi: शनिवार की देर रात रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली मुंबई में डिनर के लिए पहुंचे. डिनर के बाद स्टार्स को पैपराजी ने घेर लिया. इसी बीच रणबीर कपूर पैपराजी पर नाराज हो गए.
दरअसल, रणबीर, आलिया, विक्की और संजय लीला भंसाली शनिवार रात मुंबई में साथ नजर आए. चारों अपनी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की टीम के साथ डिनर के लिए पहुंचे थे. फोटो सेशन के दौरान भंसाली कुछ देर के लिए फ्रेम से हटने लगे. ऐसे में रणबीर कपूर ने उन्हें वापस बुलाया और साथ में फोटो खिंचवाने के लिए कहा. इसके बाद पैपराजी के सामने चारों ने साथ में जमकर पोज दिए.
पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर
फोटो सेशन खत्म होने के बाद रणबीर वहां से जाने लगे. इसी दौरान एक पैपराजी लगातार उन्हें आलिया और विक्की के साथ पोज देने के लिए कहने लगा. ऐसे में रणबीर थोड़ा गुस्सा हो गए और उन्होंने पीछे मुड़कर पैपराजी से कहा, “बहुत बोल रहा है तू.”
भीड़ के बीच रणबीर ने आलिया की कमर पर हाथ रखकर उन्हें भीड़ से सुरक्षित कार तक ले गए. इस दौरान रणबीर ऑलिव-ग्रीन शॉर्ट कुर्ते और ब्लैक जींस में नजर आए. वहीं आलिया ने नियोन-ग्रीन आउटफिट पहली हुई थी. विक्की कौशल व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दिए.
रैंप वॉक में साथ नजर आए आलिया-विक्की
इससे पहले शनिवार रात आलिया और विक्की मनीष मल्होत्रा के मिजवान फंडरेजर फैशन शो में रैंप वॉक करने नजर आए थे. रणबीर, आलिया और विक्की इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में फिल्म से तीनों के फर्स्ट-लुक पोस्टर भी जारी किए गए हैं.
सलमान खान ने भी लगाई थी फटकार
रणबीर से पहले पिछले हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने पैपराजी पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो गलत एंगल से लेने पर सवाल उठाए. सलमान ने कहा कि कई बार कैमरे महिलाओं की टांगों और पीछे से तस्वीरें लेने पर फोकस करते हैं. उन्होंने ऐसा करने वालों को चमाट मारने की भी बात कही थी.
सलमान ने सई मांजरेकर और नेहा धूपिया का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि नेहा भी ऐसे मामलों में पैपराजी पर नाराज हो चुकी हैं. सलमान ने सवाल किया कि महिलाओं की ऐसी तस्वीरों के साथ ‘पहचानो ये कौन है’ जैसे कैप्शन क्यों लगाए जाते हैं. शो के दौरान सलमान ने कहा कि बिग बॉस के घर में 108 कैमरे लगे हैं, लेकिन वहां महिलाओं को गलत एंगल से शूट नहीं किया जाता.