Badshah Isha Divorce: रैपर बादशाह ने पहली पत्नी से तलाक के 6 साल बाद हाल ही में मार्च महीने में पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रेखी से दूसरी शादी की थी. चर्चाएं हैं कि अब दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है और सोशल मीडिया पर कपल के तलाक की अटकलें लगाई जा रही हैं. इसी बीच रैपर की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसने इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है.

बादशाह की पत्नी का छलका दर्द

रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रेखी के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. इस मामले में रैपर बादशाह ने भले ही अभी तक चुप्पी साधी हुई है, लेकिन उनकी पत्नी ईशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से अब साफ कर दिया है कि उनके बीच शायद सबकुछ ठीक नहीं है. पोस्ट में बादशाह की पत्नी काफी इमोशनल नजर आ रही हैं. उन्होंने बताया कि वो अपनी निजी जिंदगी में मुश्किल लड़ाई लड़ रही हैं.

---विज्ञापन---

ईशा रेखी ने जाहिर किया अपना दुख

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए ईशा रेखी ने लिखा, ‘कुछ लड़ाइयों के निशान नहीं होते. काफी लंबे समय तक मैं चुप रहीं क्योंकि मैं अपने पति के इंफ्लुएंस, पावर और रिसोर्सेस के आगे कमजोर महसूस कर रही थी. मैंने खुद को यकीन दिला लिया था कि मेरे लिए चुप रहना ही ठीक रहेगा. मेरी खामोशी का मतलब ये नहीं था कि मैंने चीजों को स्वीकार कर लिया है, बल्कि मेरी खामोशी का मतलब था कि मैं सर्वाइवल के लिए लड़ रही थी’.

'सबकुछ थीं नहीं है'

आगे बादशाह की पत्नी ने लिखा, ‘आज मैं डर के आगे अपनी हिम्मत को चुन रही हूं. मेरे अंदर अभी भी इतनी हिम्मत नहीं है कि मैं पूरी कहानी बता सकूं, लेकिन आज से मैं ये झूठ बोलना बंद कर दूंगी कि सबकुछ ठीक था’. इस पोस्ट के जरिए ईशा रेखी काफी भावुक नजर आईं. बिना किसी का नाम लिए और बिना तलाक का जिक्र किए बादशाह की पत्नी ने साफ कर दिया कि वो अपनी निजी जिंदगी में मुश्किलों का सामना कर रही हैं.

---विज्ञापन---