Awarapan 2: इमरान हाशमी एक बार फिर अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं, उनकी अपकमिंग फिल्म 'आवारापन 2' का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था, जिसने उनकी 'आवारापन' की यादें ताजा कर दीं फिल्म के टीजर को लोगों का खूब प्यार मिला. वहीं इमरान की जमकर तारीफ भी हुई. अब फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट भी सामने आई है. जिसे सुनकर फैंस की एक्साइटमेंट नेक्स्ट लेवल पर पहुंचने वाली है, क्योंकि ये न्यूज फिल्म के म्यूजिक से जुड़ी है.

क्या है वो गुड न्यूज?

साल 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' आज भी अपनी इमोशनल कहानी और शानदार गानों की वजह से लोगों के दिलों में खास जगह रखती है. अब मेकर्स इसके सीक्वल को उसी म्यूजिकल जादू के साथ बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं. फिल्ममेकर विशेश भट्ट ने पुष्टि की है कि 'आवारापन 2' के म्यूजिक की जिम्मेदारी एक बार फिर मशहूर म्यूजीशयन मिथून और गीतकार सईद कादरी संभालेंगे.

---विज्ञापन---

क्या है प्लानिंग?

बता दें, यही जोड़ी पहली फिल्म के यादगार गानों के पीछे भी थी, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया था. सबसे खास बात यह है कि फिल्म में पहली 'आवारापन' के दो सुपरहिट गाने 'तो फिर आओ' और 'तेरा मेरा रिश्ता' नए अंदाज में सुनाई देंगे. इसके अलावा फिल्म के लिए एक बिल्कुल नया गाना भी तैयार किया जा रहा है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

म्यूजिक पर क्या बोले विशेश भट्ट?

निर्माता विशेश भट्ट का कहना है कि जब भी उन्होंने फिल्म के म्यूजिक के बारे में सोचा, उनके दिमाग में सबसे पहले मिथून और सईद कादरी का ही नाम आया. उनके मुताबिक, यह जोड़ी भावनाओं को संगीत और शब्दों के जरिए बेहद खूबसूरती से पेश करती है और 'आवारापन 2' की कहानी को भी इसी तरह के संगीत की जरूरत है.

---विज्ञापन---

सईद कादरी ने इस बात का जताया भरोसा

वहीं गीतकार सईद कादरी ने कहा कि 'आवारापन' उनके दिल के बेहद करीब रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार भी फिल्म के गाने दर्शकों के दिलों को छू जाएंगे और उन्हें पहले जैसी भावनात्मक अनुभूति देंगे. संगीतकार मिथून ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी टीम की सबसे बड़ी ताकत आपसी समझ और बेहतरीन तालमेल है. यही वजह है कि वे इस फिल्म के लिए ऐसा संगीत तैयार कर रहे हैं, जो कहानी की भावनाओं को और मजबूत बनाएगा.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें, 'आवारापन 2' एक इमोशनल एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी. इसका डायरेक्शन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं, जबकि फिल्म में इमरान हाशमी, श्रेया चौधरी और अंकुर भाटिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

फैंस की एक्साइटमेंट हाई

अब देखने वाली बात होगी कि क्या 'आवारापन 2' अपने शानदार संगीत और दमदार कहानी के दम पर पहली फिल्म की तरह दर्शकों के दिलों में खास जगह बना पाती है या नहीं. फिलहाल, मिथून और सईद कादरी की वापसी ने फैंस की उम्मीदें जरूर बढ़ा दी हैं.

---विज्ञापन---