Usha Mangeshkar: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर और आशा भोंसले की बहन उषा मंगेशकर ने भी कई यादगार गाने गाए हैं. संगीत जगत में उनके अहम योगदान के लिए अब असम सरकार ने उन्हें पहले डॉ. भूपेन हजारिका नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला किया है. 90 साल की उषा मंगेशकर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में पीएम मोदी, 29 नवंबर को ये पुरस्कार देंगे. पुरस्कार के तहत उषा मंगेशकर को 10 लाख रुपये का कैश प्राइज और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा.

इस समारोह के जरिए 29 नवंबर को नई दिल्ली में डॉ. भूपेन हजारिका के 100वें जन्मदिन का जश्न भी मनाया जाएगा. असम सरकार पिछले तीन साल से भूपेन हजारिका के 100वें जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है. इस सम्मान समारोह के साथ इस जश्न का समापन होगा.

असम CM ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक, 'भूपेन हजारिका नेशनल अवॉर्ड हर तीन साल में दिया जाएगा. इसके लिए संगीत, कला और सिनेमा के क्षेत्र में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली हस्तियों को चुना जाएगा. इस सम्मान का उद्देश्य भूपेन हजारिका की सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत को आगे बढ़ाना है.

उषा मंगेशकर का करियर

बात करें उषा मंगेशकर के सिंगिंग करियर की तो उन्होंने मराठी, मणिपुरी, हिंदी, बंगाली, कन्नड़, नेपाली, भोजपुरी, गुजराती, ओडिया और असमी भाषा में गाने गाए हैं. वो चारों मंगेशकर बहनों में सबसे छोटी हैं. उषा मंगेशकर ने साल 1975 में आई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ के गानों से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के बाद वो चर्चा में आ गई. इस फिल्म में उनके भक्ति गीत को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और उनकी आवाज को खूब पसंद किया गया. उषा ने मराठी फिल्म ‘पिंजरा’ के गाने ‘मुंगदा’ के लिए भी मशहूर हैं. इसके अलावा उषा मंगेशकर ने दूरदर्शन का म्यूजिकल ड्रामा फूलवंती भी प्रोड्यूस किया था. अब डॉ.