Anjana Arjun Wedding: साउथ के मशहूर एक्टर अर्जुन सरजा की छोटी बेटी अंजना अर्जुन ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड इसाई से शादी कर ली है. दोनों 14 सालों से रिलेशनशिप में थे और अब दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की. कपल ने 19 अक्टूबर को हिंदू रीति-रिवाजों से और इसके बाद 20 अक्टूबर को ईसाई तौर-तरीके से भी शादी की. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अंजना ने तस्वीरें शेयर कर ये खुशखबरी सबसे शेयर की है.
अंजना अर्जुन ने रचाई शादी
अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अंजना अर्जुन ने लिखा, 'हमेशा के लिए. 19.10.2026 #14yearslater.' इस तस्वीरें में अंजना और उनके पति इसाई भारतीय परंपराओं के अनुसार शादी रचा रहे हैं. दूल्हा और दुल्हन पारंपरिक कपड़ों में नजर आए.
हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करने के बाद अर्जुन सरजा की छोटी बेटी अंजना अर्जुन ने ईसाई धर्म के तौर तरीके से भी शादी की. इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अंजना ने लिखा, 'खैर, इतने लंबे इंतजार का फल मिल ही गया. 20.10.2026
बता दें अंजना अर्जुन और उनके पति इसाई 14 साल से रिलेशनशिप में हैं. कपल ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में सगाई रचाई थी और अब दोनों ने शादी रचा ली है.
अर्जुन सरजा साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं. इस साल वो फिल्म 'ब्लास्ट' में नजर आए थे. उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या अर्जुन एक एक्ट्रेस हैं, जबकि छोटी बेटी अंजना फिल्मों से दूर रही हैं और बिजनेस की दुनिया में अपना करियर बना रही हैं. अंजना की शादी से परिवार में खुशी का माहौल है. सोशल मीडिया पर कपल्स के साथ परिवार वालों भी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं.