Anurag Kashyap on Satluj Ban: 4 साल बैन के बाद फाइनली दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म सतलुज ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज हुई. लेकिन 48 घंटे के अंदर इसे Zee5 से हटा दिया गया, जिसके बाद पूरे देश में इस फिल्म को लेकर विवाद चल रहा है.

Zee5 से हटाई गई 'सतलुज'

Zee5 से अचानक हटाए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छिड़ गई है. बिना कोई खास वजह बताए जी5 ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया और कहा कि अन्य कोई आदेश आने तक फिल्म को अभी नहीं रिलीज किया जाएगा. इसपर लगातार फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों का रिएक्शन सामने आ रहे हैं. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी बात रखी है.

---विज्ञापन---

'सतलुज' पर क्या बोले अनुराग कश्यप?

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने हनी त्रेहान की फिल्म 'सतलुज' को OTT प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) से रिलीज के सिर्फ 48 घंटे बाद हटाए जाने पर आवाज उठाई है. अनुराग ने Zee5 के उस ऑफिशियल बयान का स्क्रीनशॉट शेयर करते लिखा, 'किसी चीज पर बैन लगाने की बात यह है कि आप जितना ज्यादा किसी चीज पर बैन लगाते हैं, लोग उसे उतना ही ज्यादा देखना चाहते हैं. मैं तो ये फिल्म देखने का प्लान भी नहीं बना रहा था, लेकिन अब मुझे यह देखना होगा कि इसे बैन क्यों किया गया.'

फिल्म के बारे में

बात करें दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' की तो ये फिल्म काफी दिनों से अपनी रिलीज का इंतजार कर रही थी. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 127 कट लगाने के लिए कहा था. लेकिन जब वहां बात नहीं बनी तो इसे बिना किसी कट के साथ Zee5 पर रिलीज किया गया. लेकिन 48 घंटे के अंदर इसे Zee5 ने भी हटा दिया. सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस फिल्म की चर्चा कर रहे हैं. पूरे इंटरनेट पर इसने हंगामा मचा दिया है. हर कोई सवाल उठा रहा है कि आखिर इस फिल्म में क्या प्रॉब्लम है. इसे क्यों Zee5 से हटा दिया गया. बता दें फिल्म में दिलजीत के अलावा कवलजीत सिंह, अर्जुन रामपाल, सुविंदर विक्की और गीतिका वैद्य ओहिलयान शामिल हैं.

---विज्ञापन---