Anupam Kher Supports Students NEET Protest: देश की राजधानी दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों के बड़े आंदोलन और उन पर हुए लाठीचार्ज के बाद अब बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे मैदान में उतर आए हैं. जहां दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके छात्रों के इस प्रदर्शन को समाज की 'सच्ची आवाज' बताया है. उन्होंने खुलकर छात्रों का साथ देने का ऐलान किया है, लेकिन साथ ही एक बड़ी चेतावनी भी दी है.

अनुपम खेर ने दिया समर्थन

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर करके दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों की तस्वीरें देखकर उनका मन काफी दुखी हुआ. उन्होंने कहा कि वे खुद एक छात्र रहे हैं, इसलिए वे युवाओं का गुस्सा, परेशानी और उनकी उम्मीदों को बहुत अच्छी तरह समझते हैं.

---विज्ञापन---

आंदोलन को बताया सच्ची आवाज

अनुपम खेर ने छात्रों से कहा कि उनकी नजर में छात्र आंदोलन समाज की सबसे सच्ची आवाज होती है. इसमें किसी का कोई निजी स्वार्थ नहीं होता, बल्कि केवल देश के बेहतर भविष्य की चिंता और अपने अधिकारों की बात होती है. उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए साफ कहा कि वे दिल से इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं.

बाहरी लोगों से दी चेतावनी

छात्रों का सपोर्ट करने के साथ ही अनुपम खेर ने उन्हें एक जरूरी सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि जब आंदोलन में बाहरी लोग और राजनीतिक मौके तलाशने वाले लोग जुड़ने लगें, तो सावधान हो जाना चाहिए. ऐसे लोग छात्रों की ताकत बढ़ाने के बजाय अपनी राजनीति चमकाने के लिए उनकी आवाज का गलत इस्तेमाल करने लगते हैं.

---विज्ञापन---

अनुराग कश्यप ने सरकार को घेरा

मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने भी इस पूरे मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि सड़क पर उतरे ये बच्चे अब बड़े हो चुके हैं और सवाल पूछ रहे हैं. अब केवल दूसरों को दोष देने से काम नहीं चलेगा, क्योंकि अब इन युवाओं के पास सवाल पूछने के साथ-साथ वोट देने का भी पूरा अधिकार आ चुका है.

---विज्ञापन---

मृणाल ठाकुर ने जताई चिंता

अनुपम खेर के अलावा एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने भी इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि वे नासिक और धुले में कई छात्रों से मिली थीं. छात्रों ने उनसे पेपर लीक (Paper Leak) होने को लेकर सवाल पूछे थे कि अब उन्हें क्या करना चाहिए, जिस पर एक्ट्रेस ने गहरा दुख जताया है.

---विज्ञापन---