बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या इवेंट नहीं बल्कि उनका लेटेस्ट ब्लॉग है, जिसमें उन्होंने अपनी बीती रात के एक्सपीरियंस को फैंस के साथ शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कैसे बेचैनी महसूस हुई और कैसे पूरी रात बिना सोए ही गुजर गई, आइए जानते हैं वजह.
क्या थी वजह?
अमिताभ बच्चन आज भी अपने काम को लेकर उतने ही समर्पित हैं, जितने अपने करियर के शुरुआती दिनों में थे. 83 साल की उम्र में भी उनकी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म लोगों को प्रेरित करता है. हाल ही में बिग बी ने अपने ब्लॉग में एक ऐसी बात साझा की, जिसने उनके फैंस का ध्यान खींच लिया. उन्होंने बताया कि एक काम को लेकर वह पूरी रात सो नहीं पाए और लगातार उसी के बारे में सोचते रहे.
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में खोला राज
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग के जरिए अक्सर फैंस से जुड़ते रहते हैं. इस बार उन्होंने अपने मन की बात साझा करते हुए बताया कि उन्होंने एक काम पूरा किया था, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि उसमें और सुधार किया जा सकता है. इसके बाद उन्होंने दोबारा उस काम को किया. हालांकि, दोबारा करने के बाद भी उनके मन में यह सवाल बना रहा कि आखिर परिणाम पहले से बेहतर हुआ या नहीं.
ब्लॉग में कही दिल की बात
अपने ब्लॉग में उन्होंने लिखा, 'जो किया था, लगा कि और बेहतर हो सकता है. अनुमति मिली तो उसे दोबारा कर दिया. अब पता नहीं कि अच्छा हुआ या नहीं, यह तो वही बताएंगे. इसी सोच में अभी तक सोया नहीं और सुबह हो गई.'
दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे 'बिग बी'
'बिग बी' की यह बात बताती है कि सफलता और अनुभव के शिखर पर पहुंचने के बाद भी वह अपने काम को लेकर कितने गंभीर हैं. यही वजह है कि दशकों से वह दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. उनके फैंस भी उनकी इस ईमानदारी और समर्पण की खूब तारीफ कर रहे हैं.
अमिताभ बच्चन ने बताया था अपना व्यस्त शेड्यूल
कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने अपने व्यस्त शेड्यूल की झलक भी साझा की थी. उन्होंने बताया था कि एक ही दिन में उन्होंने 12 शॉर्ट फिल्में और 2 स्टिल शूट पूरे किए. इतनी उम्र में भी उनका एनर्जी से भरपूर अंदाज कई लोगों के लिए इंस्पीरेशन है.
वर्क फ्रंट पर अमिताभ बच्चन
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में नजर आएंगे. पहले पार्ट में उनके अश्वत्थामा के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. सीक्वल में भी वह इसी दमदार भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म में उनके साथ प्रभास और कमल हासन जैसे सितारे भी नजर आएंगे.